Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

होर्मुज स्‍ट्रेट को फिर से खोलने की दो दिवसीय योजना अब भी बरकरार: इस्‍माइल बाघेई


तेहरान, 9 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट को दोबारा खोलने के लिए ईरान की दो-दिवसीय योजना अभी भी लागू है और उस पर विचार किया जा सकता है।

तेहरान, 9 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट को दोबारा खोलने के लिए ईरान की दो-दिवसीय योजना अभी भी लागू है और उस पर विचार किया जा सकता है।

तेहरान में साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाघेई ने कहा, "बातचीत को लेकर हमारा रुख पूरी तरह साफ और पारदर्शी है। ईरान की दो-दिवसीय योजना इस बात का सबूत है कि देश पूरी ईमानदारी और सद्भावना के साथ आगे बढ़ना चाहता है।"

उन्होंने कहा कि यह योजना फिलहाल उपलब्ध सबसे तार्किक प्रस्ताव है। उनके मुताबिक, अगर अमेरिका ईरान की शर्तों को मान लेता है, तो पश्चिम एशिया क्षेत्र में दो दिनों के भीतर सकारात्मक घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं और क्षेत्र में सुरक्षा बहाल हो सकती है। बाघेई ने कहा कि अगर अमेरिका ने अपने लोगों का संदेश सही तरीके से समझा है, तो उसे अब स्पष्ट फैसला लेना चाहिए।

सितंबर में ईरान ने अमेरिका के सामने सात दिनों की एक योजना रखी थी, जिसका उद्देश्य तनाव कम करना और होर्मुज स्‍ट्रेट को फिर से खोलना था। बाद में तेहरान ने कहा था कि यदि वॉशिंगटन उसकी शर्तें स्वीकार करता है, तो इस योजना को सिर्फ दो दिनों में लागू किया जा सकता है।

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक बातचीत आगे बढ़ रही है, तब तक ईरान पर नए सैन्य हमले होने की संभावना 'बहुत कम' है। हालांकि उन्होंने भविष्य में सैन्य कार्रवाई की संभावना को पूरी तरह खारिज भी नहीं किया।

सीएनएन को दिए एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि अमेरिका पहले ही ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचा चुका है और आगे सैन्य कार्रवाई की जरूरत पड़ने की संभावना बहुत कम है।

उन्होंने कहा, "यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वे एक मजबूत समझौते पर हस्ताक्षर करते हैं या नहीं।" उनका इशारा ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज स्‍ट्रेट को फिर से खोलने के मुद्दे की ओर था।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के कुछ संभावित बुनियादी ढांचे के ठिकानों की पहचान कर रखी है, जिनमें बिजली संयंत्र और पुल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक घंटे में 38 पुलों को नष्ट कर सकता है। हालांकि ट्रंप ने फिर दोहराया, 'शायद इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। वे समझौता करना बहुत चाहते हैं।'

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसी दौरान उनकी सरकार ने कनाडा की आठ कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए, जिन पर आरोप है कि वे क्रिप्टोकरेंसी नेटवर्क के जरिए ईरान को धन भेजने में मदद कर रही थीं।

व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "हम ईरान से बात कर रहे हैं। और हम पहले से ही बातचीत कर रहे हैं।"

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-09 20:40:05

Share:

Leave A Reviews

Related News