
कौशांबी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। हादसा कानपुर–प्रयागराज हाईवे पर डोरमा पेट्रोल पंप के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के बड़ोखर गांव से करीब 25 श्रद्धालु पिकअप वाहन से Kada Dham Sheetla Temple में दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्राले से पीछे से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए चार एंबुलेंस लगाई गईं। इलाज के दौरान सात लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।
हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Leave A Reviews