Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'हूज योर गायनेक?' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, सबा आजाद बोलीं- 'इस बार पहले से ज्यादा होंगी चुनौतियां'


मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चर्चित वेब सीरीज 'हूज योर गायनेक?' ने अपने पहले सीजन से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। अब इस शो का दूसरा सीजन आने वाला है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। हाल ही में सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके बाद अभिनेत्री सबा आजाद ने अपने किरदार और कहानी को लेकर खुलकर बात की।

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चर्चित वेब सीरीज 'हूज योर गायनेक?' ने अपने पहले सीजन से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। अब इस शो का दूसरा सीजन आने वाला है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। हाल ही में सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके बाद अभिनेत्री सबा आजाद ने अपने किरदार और कहानी को लेकर खुलकर बात की।

सीरीज के दूसरे सीजन में सबा आजाद एक बार फिर डॉक्टर विदुषी कोठारी के किरदार में नजर आएंगी।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि अब विदुषी अपनी जिंदगी के एक नए दौर में कदम रख चुकी है। पहले सीजन की घटनाओं के करीब तीन महीने बाद की कहानी में वह अपना खुद का क्लिनिक शुरू करती है। यह सपना वह लंबे समय से देख रही थी। हालांकि सपना पूरा होने के बाद उसकी जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। अपना क्लिनिक चलाना आसान नहीं है और विदुषी को निजी जिंदगी और काम के बीच संतुलन बनाने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सबा आजाद ने कहा, ''दूसरे सीजन में वापस लौटना मेरे लिए घर लौटने जैसा अनुभव था। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार विदुषी का अपना क्लिनिक है और उसके सामने पहले से ज्यादा चुनौतियां हैं। इस सीजन की सबसे खास बात यह है कि इसमें भावनाओं को सच्चाई के साथ दिखाया गया है।''

सबा ने कहा, ''जिंदगी में कई बार इंसान को लगता है कि उसके आसपास के लोग उससे ज्यादा समझदार और बेहतर तरीके से जिंदगी संभाल रहे हैं। ऐसे में खुद पर भरोसा बनाए रखना आसान नहीं होता। विदुषी भी इसी तरह की भावनाओं से गुजरती है। वह अब भी कई बार उलझती है, गलतियां करती है और चीजों को समझने की कोशिश करती रहती है। लेकिन यही बातें मेरे किरदार को असली और लोगों से जुड़ा हुआ बनाती हैं।''

अभिनेत्री ने कहा, ''मुझे विदुषी का यह अधूरापन और सच्चाई बहुत पसंद है। हर इंसान अपनी जिंदगी में सीखते हुए आगे बढ़ता है और विदुषी भी उसी सफर पर है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस सीजन में भी विदुषी के साथ हंसेंगे, उसके संघर्ष को महसूस करेंगे और शायद उसकी कहानी में खुद की झलक भी देख पाएंगे।''

इस नए सीजन का निर्देशन हिमाली शाह ने किया है। शो में सबा आजाद के अलावा कुणाल ठाकुर, विभा छिब्बर और श्रुति सेठ अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

यह सीरीज 22 मई से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।

--आईएएनएस

पीके/डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News