Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ईआईएल भर्ती अलर्ट: एसोसिएट मॉडेलर पोस्ट पर नियुक्ति के लिए तुरंत करें आवेदन, जल्द बंद होगी आवेदन विंडो


नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। आज भी लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। दरअसल, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने कैडमैटिक में विशेषज्ञता रखने वाले प्रशिक्षित मॉडलर्स से निश्चित अवधि के आधार पर कुल 22 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। आज भी लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके हाथ से एक शानदार मौका निकलने वाला है। दरअसल, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने कैडमैटिक में विशेषज्ञता रखने वाले प्रशिक्षित मॉडलर्स से निश्चित अवधि के आधार पर कुल 22 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ईआईएल की ओर से एसोसिएट मॉडलर्स पोस्ट के लिए जारी 22 रिक्तियों में एसोसिएट मॉडेलर ग्रेड II - इंस्ट्रूमेंटेशन का 1, एसोसिएट मॉडेलर ग्रेड II - पाइपिंग के 6, एसोसिएट मॉडेलर ग्रेड ॥ - ईडब्ल्यूएस (सेफ्टी) के 2, एसोसिएट मॉडेलर ग्रेड II - स्ट्रक्चरल के 9, एसोसिएट मॉडेलर ग्रेड II - सिविल के 2 और एसोसिएट मॉडेलर ग्रेड II - इक्विपमेंट के 2 पद शामिल हैं।

एसोसिएट मॉडलर्स के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित पोस्ट और क्षेत्र के अनुसार इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी और/या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में 4 से 6 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, इंटरव्यू, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 66,500 से 72,600 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि चयन प्रक्रिया ईआईएल के दिल्ली, गुरुग्राम, चेन्नई, कोलकाता और वडोदरा ऑफिस में आयोजित की जाएगी। इसके लिए कैंडिडेट्स को सुबह 8 बजे तय पते पर रिपोर्ट करना होगा। सिलेक्शन प्रोसेस की सही तारीख और जगह की जानकारी कैंडिडेट्स को उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर अलग से दी जाएगी। वहीं, चयनित कैंडिडेट्स की पोस्टिंग की जगह नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) होगी। हालांकि, संगठन की जरूरतों के आधार पर पोस्टिंग देश या विदेश में कहीं भी हो सकती है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News