Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इबोला वायरस के प्रकोप के बीच यूएस, मैक्सिको और कनाडा ने फीफा वर्ल्ड कप को लेकर ट्रैवल उपायों का किया ऐलान


ओटावा, 28 मई (आईएएनएस)। इबोला वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इबोला के मामलों को देखते हुए अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा ने अफ्रीकी इलाकों से आने वाले लोगों के लिए सार्वजनिक यात्रा को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। फीफा वर्ल्ड कप लाइव देखने के लिए आने वाले लाखों पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए ये खास ऐलान किया गया है।

ओटावा, 28 मई (आईएएनएस)। इबोला वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इबोला के मामलों को देखते हुए अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा ने अफ्रीकी इलाकों से आने वाले लोगों के लिए सार्वजनिक यात्रा को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। फीफा वर्ल्ड कप लाइव देखने के लिए आने वाले लाखों पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए ये खास ऐलान किया गया है।

तीनों देशों की तरफ से जारी संयुक्त बयान में कहा गया, "अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा ने इबोला वायरस से सबसे ज्यादा खतरे वाले अफ्रीकी इलाकों से आने वाले लोगों के लिए एक जैसे सार्वजनिक स्वास्थ्य यात्रा उपायों की घोषणा की है। इस मिलकर किए गए तरीके का मकसद हमारे नागरिकों और फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान आने वाले लाखों आगंतुकों, प्रशंसकों, एथलीटों और पर्यटकों की सुरक्षा करना है।"

बयान में आगे कहा गया, "इसके साथ ही हमारी सीमाओं पर ट्रैवल और कॉमर्स को बनाए रखना है। इस इलाके के हर व्यक्ति की स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है क्योंकि हम उत्तरी अमेरिका में दुनिया का स्वागत कर रहे हैं।"

इस बीच, अमेरिकी सरकार इबोला वायरस के संपर्क में आए अपने नागरिकों को इलाज और निगरानी के लिए अमेरिका लाने के बजाय केन्या में बनाए जा रहे एक नए क्वारंटीन सेंटर में भेजने की तैयारी कर रही है।

वॉशिंगटन पोस्ट ने बुधवार (स्थानीय समय) को अपनी रिपोर्ट में बताया कि ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने अमेरिकी सेना को निर्देश दिए हैं कि वह एक हफ्ते के भीतर केन्या के मध्य हिस्से में क्वारंटीन सुविधा तैयार करे। रिपोर्ट के मुताबिक, वहां ऐसे अमेरिकी नागरिकों को रखा जाएगा, जो वायरस के संपर्क में आए हैं। उन्हें यूएस से लाए गए बायो-कंटेनमेंट यूनिट्स में सुरक्षित रखा जाएगा।

शुरुआती योजना के तहत एक हफ्ते में 50 बेड वाला यूनिट तैयार किया जाएगा, जिसे बाद में बढ़ाकर 250 बेड तक किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका की पब्लिक हेल्थ सर्विस के सदस्य मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज में इस सुविधा में काम करने के लिए ट्रेनिंग भी शुरू कर चुके हैं।

--आईएएनएस

केके/डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News