Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ईद पर मुसलमानों को किया जा रहा परेशान, दंगे जैसा माहौल बनाने की कोशिश कर रही सरकार : वारिस पठान


मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। एआईएमआईएम नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने ईद-उल-अजहा के मौके पर कहा कि पूरा देश ईद का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मना रहा है। उन्होंने पूरे देश को ईद मुबारकबाद देते हुए भाजपा पर मुसलमानों को परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया।

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। एआईएमआईएम नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने ईद-उल-अजहा के मौके पर कहा कि पूरा देश ईद का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मना रहा है। उन्होंने पूरे देश को ईद मुबारकबाद देते हुए भाजपा पर मुसलमानों को परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया।

वारिस पठान ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "पूरे देश को ईद की मुबारकबाद देता हूं। यह मोहब्बत और त्याग का दिन है। अल्लाह पूरे देश-दुनिया में अमन-शांति बनाए रखे और लोगों की कुर्बानी को अपनाए। प्रशासन के गाइडलाइंस के अनुसार लोग ईद मनाएं।"

उन्होंने कुछ सोसायटियों में बकरी की कुर्बानी को लेकर हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। पठान ने आरोप लगाया कि मुसलमानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "कई सोसायटियों में बकरी की कुर्बानी नहीं दिए जाने को लेकर मुसलमानों को परेशान किया जा रहा है। ईद के वक्त ही प्रशासन को तमाम चीजें दिखाई देती हैं। हम कई वर्षों से सोसायटियों में परमिशन लेकर बकरे लाते हैं, एक कोने में बांधते हैं और फिर कहीं ले जाकर कुर्बानी देते हैं।"

वारिस पठान ने महाराष्ट्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दंगा जैसे माहौल बनाने की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है। उन्होंने दावा किया, "इस बार भाजपा के कट्टरवादी ताकतों की मंशा थी कि हिंदू-मुसलमान के बीच तनाव पैदा करें और दंगा फैलाएं।"

उन्होंने बीएमसी परमिशन रद्द किए जाने का भी मुद्दा उठाया और कहा, "जहां बीएमसी का परमिशन था, वहां दबाव डालकर मंजूरी निरस्त करवाई गई। मुसलमान कुर्बानी का फर्ज कैसे पूरा करेगा? यह हर साल होता आ रहा है। हम सभी निर्देशों का पालन कर रहे हैं।"

वारिस पठान ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर उठाए जा रहे मुद्दे पर सवाल उठाया, "सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने की बात करते हैं लेकिन मीरा रोड के बाहर लोग सड़कों पर भजन-कीर्तन कर रहे हैं। क्या उनके लिए कोई नियम नहीं है? क्या सारे कानून सिर्फ मुसलमानों के लिए हैं?"

पठान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से इस स्थिति पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा, "यह सोची-समझी साजिश है। राज्य का वातावरण खराब करने की कोशिश की जा रही है। मुसलमानों को परेशान कर दंगा भड़काने की कोशिश हो रही है। ईद का त्योहार प्यार से मनाना चाहिए और नफरत को खत्म करना चाहिए।"

--आईएएनएस

एससीएच/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News