Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ईएसआईसी भर्ती 2026: सीनियर रेजिडेंट के 41 पदों पर नियुक्ति का मौका, 8 से 10 सितंबर वॉक-इन-इंटरव्यू


पटना, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, बिहटा, पटना ने सीनियर रेजिडेंट और सुपर स्पेशलिस्ट सीनियर रेजिडेंट के विभिन्न 41 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

पटना, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, बिहटा, पटना ने सीनियर रेजिडेंट और सुपर स्पेशलिस्ट सीनियर रेजिडेंट के विभिन्न 41 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

ईएसआईसी ने अपने जिन विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 41 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें एनेस्थिसियोलॉजी में 7, पैथोलॉजी में 1, छाती में 1, ईएनटी में 2, आंख में 1, सामान्य चिकित्सा में 2, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विज्ञान में 2, हड्डी रोग में 4, बाल रोग में 2, रेडियोलॉजी में 2, सामान्य शल्य चिकित्सा में 2, शरीर रचना विज्ञान में 1, क्रिया विज्ञान में 1, एफएमटी में 2, एनेस्थिसियोलॉजी के साथ सर्जिकल सुपर स्पेशलिटी में 1, जलन एवं प्लास्टिक सर्जरी में 1, कार्डियोलॉजी में 1, एंडोक्रिनोलॉजी एवं चयापचय में 1, हेमेटोलॉजी में 1, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में 1, मेडिकल ऑन्कोलॉजी में 1, नेफ्रोलॉजी में 1, न्यूरोलॉजी में 1, बाल शल्य चिकित्सा में 1 और मूत्रविज्ञान में 1 पद शामिल हैं।

सीनियर रेजिडेंट के इन सभी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 67,700 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित स्पेशलिटी में एमडी/एमएस/डीएनबी, टीबी और चेस्ट के लिए पल्मोनरी मेडिसिन, चेस्ट मेडिसिन और रेस्पिरेटरी मेडिसिन में एमडी/डीएनबी वाले भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास वैध एनएमसी या स्टेट मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि जो उम्मीदवार सितंबर, 2026 में अंतिम वर्ष की पीजी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें नियुक्ति का प्रस्ताव मिलने से पहले सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

वॉक-इन-इंटरव्यू सुपर स्पेशियलिटी विभाग में सीनियर रेजिडेंट्स के लिए 8 सितंबर को; सीनियर रेजिडेंट्स (प्री और पैरा-क्लिनिकल) के लिए 9 सितंबर को; और सीनियर रेजिडेंट्स (क्लिनिकल विभाग) के लिए 10 सितंबर को 'कॉलेज काउंसिल रूम, कॉलेज बिल्डिंग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, बिहटा, पटना - 801103' पते पर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों का केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक है।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि वॉक-इन-इंटरव्यू के दिन ही उनका रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगा। वहीं, सुबह 11 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार का एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाएं।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/ईएसआईसी (रेगुलर कर्मचारी)/महिला/डिफेंस एक्स-सर्विसमैन/पीएच उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News