कोलकाता, 19 मई (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), कोलकाता ने ईएसआई-पीजीआईएमएसआर और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी विभाग में संविदा आधार पर 3 वर्ष की अवधि के लिए शिक्षण संकाय (टीचिंग फैकल्टी) की अलग-अलग कुल 27 पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
![]()
कोलकाता, 19 मई (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), कोलकाता ने ईएसआई-पीजीआईएमएसआर और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी विभाग में संविदा आधार पर 3 वर्ष की अवधि के लिए शिक्षण संकाय (टीचिंग फैकल्टी) की अलग-अलग कुल 27 पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
ईएसआईसी ने जिन विभागों में टीचिंग फैकल्टी के 27 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें प्रोफेसर के 11, एसोसिएट प्रोफेसर के 11 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 5 पद शामिल हैं। वहीं, जिन विभागों में प्रोफेसर के 11 पदों पर भर्ती निकली है, उनमें बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी, कार्डियोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और मेटाबॉलिज्म, हेमेटोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, बाल शल्य चिकित्सा, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और यूरोलॉजी का 1-1 पद शामिल है।
एसोसिएट प्रोफेसर के 11 पद जिन विभागों से शामिल है, उनमें बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी, कार्डियोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और मेटाबॉलिज्म, हेमेटोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, बाल शल्य चिकित्सा, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और यूरोलॉजी का 1-1 पद शामिल है। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के 5 पद जिन विभागों से शामिल है, उनमें सर्जिकल सुपर स्पेशलिटी के साथ एनेस्थिसियोलॉजी से 4 और मेडिकल ऑन्कोलॉजी का 1 पद है।
इन सभी पोस्ट पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रोफेसर पद के लिए 2,60,226 रुपए, एसोसिएट प्रोफेशर पद के लिए 1,73,045 रुपए और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 1,48,669 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदकों की अधिकतम आयु 69 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी।
वॉक-इन इंटरव्यू 28 मई को 'ईएसआई-पीजीआईएमएसआर और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, जोका की दूसरी मंजिल पर स्थित एकेडमिक ब्लॉक' पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार के लिए सुबह 10:30 बजे के बाद केंद्र पहुंचने वाले उम्मीदवारों पर विचार नहीं किया जाएगा।
ऐसे में इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल कॉपी और उनकी फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
इंटरव्यू में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/नियमित ईएसआईसी उम्मीदवार/महिला उम्मीदवार और पूर्व सैनिक को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईएसआईसी-कोलकाता की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन अपने साथ केंद्र पर ले जाएं।
--आईएएनएस
डीके/वीसी
Leave A Reviews