Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इजमायट्रिप ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में दर्ज किया 15.4 करोड़ रुपए का नुकसान


मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी इजमायट्रिप वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में फायदे से घाटे में फिसल गई है और जनवरी से मार्च की अवधि में कंपनी को 15.4 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि वित्त वर्ष 25 की समान अवधि में कंपनी को 13.9 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था।

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी इजमायट्रिप वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में फायदे से घाटे में फिसल गई है और जनवरी से मार्च की अवधि में कंपनी को 15.4 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि वित्त वर्ष 25 की समान अवधि में कंपनी को 13.9 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था।

इससे पहले वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में कंपनी को 3.4 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 26 की मार्च तिमाही में घाटे के बावजूद कंपनी की ऑपरेशंस से आय सालाना आधार 8.9 प्रतिशत बढ़कर 151.9 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 139.5 करोड़ रुपए थी।

तिमाही आधार पर इसमें मामूली बढ़त देखी गई है और यह वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 151.6 करोड़ रुपए पर थी।

अन्य आय को भी मिला दिया जाए तो कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 166 करोड़ रुपए रही है।

मार्च तिमाही में कंपनी का खर्च सालाना आधार पर 38.6 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 153.2 करोड़ रुपए हो गया है।

वित्त वर्ष 2026 के पूरे वर्ष के लिए, इजमायट्रिप ने 47.5 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जबकि वित्त वर्ष 2025 में कंपनी को 108.6 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था।

परिचालन से आय भी पिछले वित्त वर्ष के 587.3 करोड़ रुपए से 8.8 प्रतिशत घटकर 535.7 करोड़ रुपए रह गई है।

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 85.8 प्रतिशत से अधिक गिरकर 22.9 करोड़ रुपए रह गया, जबकि ईबीआईटीडीए मार्जिन वित्त वर्ष 2025 के 26.7 प्रतिशत से घटकर 4 प्रतिशत रह गया।

कंपनी ने मार्च तिमाही के ईबीआईटीडीए आंकड़े जारी नहीं किए।

कंपनी का एयर टिकटिंग बिजनेस आय में सबसे बड़ा योगदानकर्ता बना रहा, हालांकि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में इस सेगमेंट से आय 14.7 प्रतिशत गिरकर 80 करोड़ रुपए रह गई, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 93.9 करोड़ रुपए थी।

इसके विपरीत, होटल और हॉलिडे पैकेज व्यवसाय में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें आय में लगभग 148 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह तिमाही के दौरान 57.8 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जबकि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में यह 23.3 करोड़ रुपए था।

अन्य सेवाओं से आय में 36.9 प्रतिशत की गिरावट आई और यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 22.3 करोड़ रुपए से घटकर 14.1 करोड़ रुपए रह गई।

इजमायट्रिप का शेयर शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 2.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7.20 रुपए पर बंद हुआ।

--आईएएनएस

एबीएस

Share:

Leave A Reviews

Related News