Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ग्वालियर में 8 साल की मासूम की कील वाले डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी आमीन खान जेल भेजा गया


ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव में चोरी के मामूली शक में एक 8 साल की बेकसूर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपी आमीन खान ने मासूमियत पर इस कदर बेरहमी दिखाई कि सुनने वालों की रूह कांप जाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आमीन खान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गमगीन माहौल में उसे दफनाया गया।

ताला खोलकर घर में घुस गई थी मासूम

मिली जानकारी के अनुसार, बरा गांव में रहने वाले पीड़ित पिता मजदूरी का काम करते हैं। गुरुवार को वह हमेशा की तरह काम पर गए थे। उनकी 8 वर्षीय बेटी घर के बाहर आसपास के बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पड़ोस में रहने वाले आमीन खान के घर की तरफ चली गई। उस वक्त आमीन के घर के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। बच्ची खेलते-खेलते ताले पर लटक गई, जिससे ताला खुल गया और वह घर के अंदर दाखिल हो गई। घर के अंदर आमीन की पत्नी रेशमा का सोने का पेंडेंट और एक गुल्लक रखी हुई थी।

जब आमीन खान घर लौटा, तो उसे घर में चोरी होने का अहसास हुआ। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ देर पहले पड़ोस की वही 8 साल की बच्ची उसके घर के पास देखी गई थी।

बंधक बनाकर बरसाए कील वाले डंडे, शरीर पर मिले 17 घाव

चोरी के इसी शक में आमीन खान हैवान बन गया। वह बच्ची को उसके घर से घसीटते हुए अपने घर लाया। वहां उसने मासूम के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद आमीन ने एक ऐसे डंडे से बच्ची की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी जिसमें कीलें लगी हुई थीं। बच्ची दर्द से चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आमीन का दिल नहीं पघला।

पिटाई के बाद वह रात में मरणासन्न हालत में बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़ आया। अगली सुबह जब परिजनों ने देखा तो मासूम की मौत हो चुकी थी।

फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की जांच में जो बात सामने आई, वह बेहद खौफनाक है। बच्ची के शरीर, विशेषकर पंजे, पिंडली और कलाई पर कील वाले डंडे के 17 गहरे निशान मिले हैं, जो यह बयां करने के लिए काफी हैं कि दम तोड़ने से पहले वह मासूम कितना तड़पी होगी।

आरोपी ने कबूला जुर्म, पत्नी पर भी FIR दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आमीन खान और उसकी पत्नी रेशमा खान के खिलाफ हत्या का मामला (FIR) दर्ज किया। पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान आमीन खान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि, उसने पुलिस के सामने यह दलील दी कि उसका मकसद बच्ची को जान से मारना नहीं था, वह सिर्फ चोरी की बात उगलवाने के लिए उसे पीट रहा था।

"बच्ची की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में आरोपी आमीन खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने फॉरेंसिक साक्ष्य और गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।"

Share:

Leave A Reviews

Related News