Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी


मुंबई. मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स 236.01 अंक या 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,892.10 और निफ्टी 7.40 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,341.95 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग और रियल्टी स्टॉक्स ने किया। सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी प्राइवेट बैंक टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मीडिया, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसई और निफ्टी एनर्जी हरे निशान में थे।

निफ्टी मेटल, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी आईटी, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी ऑटो लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, टीसीएस, एचयूएल, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति सुजुकी गेनर्स थे। इन्फोसिस, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एलएंडटी, बीईएल, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक और टाइटन लूजर्स थे।

जानकारों के मुताबिक, आज मार्केट के लिए दो बातें सकारात्मक कारक मौजूद हैं। पहला, अमेरिका और ईरान के बीच एक और सीजफायर की खबर और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से शिपिंग फिर से शुरू करने की कोशिशों की वजह से ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर 86.3 डॉलर प्रति बैरल पर आना है। वहीं, भारतीय बाजार में तेजी मुख्य रूप से क्रूड की ऊंची कीमतों की वजह से रुकी हुई थी, इसलिए क्रूड की कीमतों में यह बड़ी गिरावट एक अच्छी बात है। दूसरी, अमेरिका में बॉन्ड यील्ड (10-साल के लिए 4.64 प्रतिशत) में गिरावट दुनिया भर के इक्विटी बाजारों के लिए अच्छी खबर है।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में मजबूती की साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सोल, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे, जिसमें डाओ जोन्स 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

Share:

Leave A Reviews

Related News