Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इंडियन फुटबॉल लीग 2026-27 से जुड़ा नगालैंड टूरिज्म, पर्यटन को मिलेगी नई पहचान


नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन फुटबॉल लीग ने घोषणा की है कि नगालैंड टूरिज्म 2026-27 सीजन के लिए लीग के आधिकारिक 'डेस्टिनेशन पार्टनर' के रूप में शामिल हो गया है। इस साझेदारी से भारत के सबसे समृद्ध सांस्कृतिक स्थलों में से एक और देश की सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं में से एक का मिलन हुआ है। इससे पूरे देश के फुटबॉल दर्शकों के सामने नगालैंड की अनूठी पहचान पेश करने का एक बेहतरीन अवसर मिलेगा।

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन फुटबॉल लीग ने घोषणा की है कि नगालैंड टूरिज्म 2026-27 सीजन के लिए लीग के आधिकारिक 'डेस्टिनेशन पार्टनर' के रूप में शामिल हो गया है। इस साझेदारी से भारत के सबसे समृद्ध सांस्कृतिक स्थलों में से एक और देश की सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं में से एक का मिलन हुआ है। इससे पूरे देश के फुटबॉल दर्शकों के सामने नगालैंड की अनूठी पहचान पेश करने का एक बेहतरीन अवसर मिलेगा।

इस साझेदारी के तहत नगालैंड टूरिज्म इस लीग का उपयोग पूरे भारत और उसके बाहर के फुटबॉल प्रशंसकों के बीच 'नेचुरली नगालैंड' का प्रचार करने के लिए करेगा। इसके साथ ही इंडियन फुटबॉल लीग अब नगालैंड के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध 'फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स' (त्योहारों का त्योहार) और 'हॉर्नबिल फेस्टिवल' से भी जुड़ गई है। इस फेस्टिवल का 27वां संस्करण 1 से 10 दिसंबर 2026 तक कोहिमा के पास किसामा स्थित 'नगा हेरिटेज विलेज' में आयोजित किया जाएगा। लीग और इस फेस्टिवल के एक साथ आने से राज्य में 'एक्सपीरिएंशियल टूरिज्म' (अनुभव आधारित पर्यटन) और स्पोर्ट्स टूरिज्म के लिए नए अवसर खुलेंगे।

इस साझेदारी का स्वागत करते हुए नगालैंड के मुख्यमंत्री डॉ. नेफ्यू रियो ने कहा, "नगालैंड त्योहारों की भूमि है, असाधारण सांस्कृतिक विविधता, प्राकृतिक सुंदरता और गर्मजोशी से भरे आतिथ्य का केंद्र है। हमारा विजन नागा लोगों की अनूठी जीवनशैली को पूरे भारत और दुनिया के सामने लाना है और साथ ही पर्यटन, खेल और क्रिएटिव इकॉनमी के जरिए नए अवसर पैदा करना है। इंडियन फुटबॉल लीग के साथ यह साझेदारी नगालैंड को 'एक्सपीरिएंशियल टूरिज्म' के एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और कदम है।

यहां आने वाले पर्यटक केवल नज़ारे देखने ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को गहराई से अनुभव करने आते हैं। हमें उम्मीद है कि यह एक सार्थक साझेदारी साबित होगी, जो लोगों को एक साथ लाएगी, हमारे युवाओं को प्रेरित करेगी और नगालैंड की कहानी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाएगी।"

नगालैंड सरकार के पर्यटन मंत्री, टेमजेन इमना अलॉन्ग ने कहा, "हम पूरे भारत और उसके बाहर 'नेचुरली नगालैंड' को बढ़ावा देने के लिए इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) का एक साझेदार के रूप में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। 'त्योहारों की भूमि' के रूप में नगालैंड अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, संगीत, खान-पान, प्राकृतिक सुंदरता और गर्मजोशी भरे आतिथ्य के माध्यम से अनोखे अनुभव प्रदान करता है। हम विशेष रूप से आईएफएल के उस सहयोग को लेकर उत्साहित हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध 'हॉर्नबिल फेस्टिवल', जिसे 'त्योहारों का त्योहार' कहा जाता है – के साथ हो रहा है। यह साझेदारी अनुभवात्मक और खेल पर्यटन के लिए नए अवसर पैदा करेगी, पर्यटकों को आकर्षित करेगी और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नगालैंड की उपस्थिति को और मजबूत करेगी।"

इंडियन फुटबॉल लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निलदीप मंडल ने कहा, "हम इंडियन फुटबॉल लीग के 'ऑफिशियल डेस्टिनेशन पार्टनर' के रूप में नगालैंड पर्यटन का स्वागत करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस साल जब हमने 'नगालैंड यूनाइटेड' का इंडियन फुटबॉल लीग परिवार में स्वागत किया तो हम वहां के लोगों की गर्मजोशी और आतिथ्य देखकर दंग रह गए। नगालैंड की सांस्कृतिक विरासत अविश्वसनीय है, खासकर यह देखते हुए कि इस क्षेत्र के बाहर के बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं। खेल के प्रति नगालैंड का प्रेम जगजाहिर है और अपनी शानदार संस्कृति तथा आतिथ्य के साथ मिलकर, यह हमारे लिए एक स्वाभाविक साझेदारी बन जाती है।"

हमारी लीग की पूरे भारत में उपस्थिति है, जो हमें हर वेन्यू और हर प्रसारण के जरिए प्रशंसकों के साथ नगालैंड की कहानी साझा करने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करती है। हम विशेष रूप से 'हॉर्नबिल फेस्टिवल' के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं, जो नगालैंड को करीब से जानने का एक बेहतरीन जरिया है। यह फुटबॉल और संस्कृति को एक साथ लाता है। हमें उम्मीद है कि इससे और भी अधिक प्रशंसक नगालैंड का खुद अनुभव लेने के लिए प्रेरित होंगे। इसके साथ ही राज्य के युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने का हौसला मिलेगा।"

यह साझेदारी नगालैंड में फुटबॉल के लिए एक ऐतिहासिक सीजन में हो रही है। नगालैंड यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब, राज्य का पहला ऐसा क्लब है जिसने इंडियन फुटबॉल लीग (जिसे पहले आई-लीग के नाम से जाना जाता था) में हिस्सा लिया है। इस क्लब ने 30 अक्टूबर, 2026 को अपने ऐतिहासिक सफर की शुरुआत की।

--आईएएनएस

आरएसजी/वीसी

Date & Time : 2026-11-23 18:25:05

Share:

Leave A Reviews

Related News