Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इंडोनेशिया ओपन: प्री-क्वार्टर में पहुंचे आयुष शेट्टी, रोहन-रुथविका भी आगे बढ़े


जकार्ता, 3 जून (आईएएनएस)। पूर्व वर्ल्ड जूनियर ब्रॉन्ज मेडलिस्ट आयुष शेट्टी और मिश्रित युगल जोड़ी रोहन कपूर/रुथविका शिवानी ने बुधवार को जकार्ता में इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

जकार्ता, 3 जून (आईएएनएस)। पूर्व वर्ल्ड जूनियर ब्रॉन्ज मेडलिस्ट आयुष शेट्टी और मिश्रित युगल जोड़ी रोहन कपूर/रुथविका शिवानी ने बुधवार को जकार्ता में इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

शेट्टी ने चीन के वेंग होंग यांग को 8-21, 22-20, 21-15 से शिकस्त दी। वहीं, रोहन/रुथविका की जोड़ी ने वर्ल्ड नंबर 20 यांग पो-ह्सुआन और चीनी ताइपे की हू लिंग फांग को 21-14, 21-14 से हराकर आगे बढ़ी।

थॉमस कप 2026 के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट आयुष शेट्टी एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए वर्ल्ड नंबर 15 वेंग को लगातार दूसरी बार हराने में सफल रहे। हालांकि, उन्होंने पहला गेम गंवा दिया था, लेकिन शेट्टी ने दूसरे गेम में 4 अंकों की बढ़त के साथ 8-4 पर शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। वेंग ने तेजी से वापसी करते हुए अंतर को कम किया और अपना दूसरा गेम प्वाइंट हासिल किया। 19-20 के स्कोर से, भारतीय जोड़ी ने महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल किए, जिससे मुकाबला निर्णायक गेम तक पहुंच गया।

जहां दूसरा गेम एक कड़ा मुकाबला था, वहीं शेट्टी ने 6 अंकों की आरामदायक बढ़त बना ली और इस बढ़त को बरकरार रखते हुए एक घंटे और छह मिनट में मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले अप्रैल में थॉमस कप में भी वेंग को हराया था। अब उनका मुकाबला हांगकांग के ली चेउक यियू से होगा, जिन्होंने चौथी वरीयता प्राप्त क्रिस्टो पोपोव को हराकर उलटफेर किया था।

मिश्रित युगल में, रोहन और रुथविका ने चीनी ताइपे की जोड़ी, यांग पो-ह्सुआन और हू लिंग फांग को सीधे गेम में मात दी। यह मुकबला 34 मिनट तक चला। अगले दौर में उनका मुकाबला गत चैंपियन फ्रांस के थॉम गिक्वेल और डेल्फिन डेलरुए से होगा।

इससे पहले, पीवी सिंधु ने थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 25-23, 21-16 से मात देकर अपने इंडोनेशिया ओपन 2026 अभियान की शुरुआत की।

इस बीच, लक्ष्य सेन को घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी अल्वी फरहान के हाथों 21-19, 21-16 से शिकस्त झेलनी पड़ी। अल्वी ने पिछले हफ्ते सिंगापुर ओपन में वर्ल्ड नंबर 1 शि यू क्यूई को मात दी थी। गुरुवार को महिला सिंगल्स में, पीवी सिंधु को आगे बढ़ने के लिए एन से-यंग की चुनौती से पार पाना होगा। वहीं, हरिहरन-अर्जुन का मुकाबला मलेशिया के कांग खाई जिंग और एरॉन ताई से होगा। ये दोनों तब आगे बढ़े, जब उनके विरोधी सात्विक-चिराग पहले गेम के दौरान सात्विक की चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News