Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: लगातार दूसरी टेस्ट पारी में एमिलियो ने लगाई फिफ्टी


लंदन, 18 जून (आईएएनएस)। टेस्ट करियर का अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे ने लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया है। एमिलियो ने गुरुवार को इंग्लैंड की पहली पारी में 114 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों के साथ 53 रन बनाए।

लंदन, 18 जून (आईएएनएस)। टेस्ट करियर का अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे ने लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया है। एमिलियो ने गुरुवार को इंग्लैंड की पहली पारी में 114 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों के साथ 53 रन बनाए।

एमिलियो गे सीरीज के पहलै मैच की दूसरी पारी में 95 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए थे। अपने डेब्यू टेस्ट मैच में एमिलियो ने कुल 65 रन बनाए। सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने 115 रन से अपने नाम किया था।

दूसरे टेस्ट मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 391 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम को 14 के स्कोर पर डेवोन कॉन्वे (9) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान टॉम लैथम ने हेनरी निकोलस के साथ दूसरे विकेट के लिए 44 रन जुटाते हुए टीम को संभाला।

लैथम 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निकोलस ने 24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। कीवी टीम 107 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से टॉम ब्लंडेल ने डेरिल मिचेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 रन जोड़े, जबकि ग्लेन फिलिप्स के साथ छठे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की।

मिचेल ने 44 रन बनाए और टॉम ब्लंडेल ने 51 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, फिलिप्स ने 100 रन की पारी खेली। काइल जेमीसन ने खाते में 41 रन जुटाए। विपक्षी खेमे से जैकब बेथेल ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर और सोनी बेकर ने 2-2 विकेट निकाले। जोश टंग को 1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में 42.1 ओवरों के खेल तक इंग्लैंड ने 5 विकेट गंवाकर 177 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम के लिए इस पारी में बेन डकेट ने 36 रन बनाए, जबकि एमिलियो ने 53 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, कप्तान जो रूट ने 46 रन का योगदान इंग्लैंड के खाते में दिया। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी सर्वाधिक 2 विकेट हासिल कर चुके हैं।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News