Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: लैथम-कॉन्वे के बीच 317 रन की ऐतिहासिक साझेदारी, पहले दिन कीवी टीम का पलड़ा मजबूत


नॉटिंघम, 25 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर बतौर सलामी जोड़ी 317 रन की ऐतिहासिक साझेदारी की। सलामी बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले दिन की समाप्ति तक 4 विकेट खोकर 361 रन बना लिए हैं।

नॉटिंघम, 25 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर बतौर सलामी जोड़ी 317 रन की ऐतिहासिक साझेदारी की। सलामी बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले दिन की समाप्ति तक 4 विकेट खोकर 361 रन बना लिए हैं।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 72.1 ओवरों में 317 रन की साझेदारी की।

यह टेस्ट इतिहास में न्यूजीलैंड की तरफ से पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही। इससे पहले दिसंबर 2025 में यही जोड़ी वेस्टइंडीज के विरुद्ध पहले विकेट के लिए 323 रन जुटा चुकी थी। अप्रैल 1972 में ग्लेन टर्नर और ट्रेविस जार्विस की सलामी जोड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 387 रन जोड़े थे।

नॉटिंघम में जारी इस मुकाबले में टॉम लैथम 214 गेंदों में 15 चौकों के साथ 151 रन बनाकर आउट हुए। अगले ही ओवर की पहली गेंद पर टीम ने डेवोन कॉन्वे का विकेट भी खो दिया, जो 157 रन बनाकर आउट हुए। 224 गेंदों की इस पारी में कॉन्वे के बल्ले से 3 छक्के और 22 चौके निकले।

कीवी टीम को 319 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा, जिसके बाद हेनरी निकोल्स ने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 गेंदों में 42 रन जुटाए। रचिन इस पारी में 22 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके के साथ महज 7 रन ही बना सके। टीम ने 84.1 ओवरों में हेनरी निकोल्स (36) का विकेट भी खो दिया, जिसके बाद दिन की समाप्ति की घोषणा कर दी गई। इंग्लैंड की तरफ से गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, कप्तान बेन स्टोक्स और जो रूट 1-1 विकेट हासिल कर चुके हैं।

मेजबान इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच को पारी और 115 रन के विशाल अंतर से अपने नाम किया था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने सीरीज के अगले मैच को 253 रन से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। अब सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच निर्णायक बन गया है। इसे जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News