Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: बाबर आजम इंग्लैंड दौरे पर पहले टेस्ट से बाहर, कप्तान पर सस्पेंस


मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 19 अगस्त से तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी, जिससे पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। हाथ में चोट के कारण कप्तान बाबर आजम सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल सकेंगे।

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 19 अगस्त से तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी, जिससे पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। हाथ में चोट के कारण कप्तान बाबर आजम सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल सकेंगे।

सोमवार को 'टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट' की एक रिपोर्ट में कहा गया कि पहले टेस्ट में बाबर के न खेलने की वजह से यह सवाल उठ गया है कि टीम की कप्तानी कौन करेगा। 'टेलीकॉमएशियाडॉटनेट' के एक सूत्र ने बताया, "शनिवार को एक प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट इलेवन टूर मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए तेज गेंदबाज मैनी लम्सडेन की एक गेंद बाबर के दाहिने हाथ पर लग गई।"

बाबर आजम एहतियातन 5 रन बनाकर चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए, जिससे इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उनके खेलने पर शक पैदा हो गया। बाबर ने नेट्स में नहीं, बल्कि सिर्फ थ्रो-डाउन के जरिए थोड़ी-बहुत बल्लेबाजी की है।

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया, "बाबर ने हाथ में दर्द की शिकायत की है। इसलिए इस बात की बहुत कम संभावना है कि वे बुधवार को मैदान पर उतरेंगे। उनकी गैर-मौजूदगी में शान मसूद या सलमान आगा में से कोई एक टीम की कप्तानी करेगा, लेकिन अंतिम फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ही लेंगे।"

रिपोर्ट के अनुसार, सलमान आगा पाकिस्तान के टी20 कप्तान हैं, लेकिन उन्हें लंबे फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करने का कोई अनुभव नहीं है, इसलिए संभावना है कि मसूद को यह जिम्मेदारी मिल सकती है।

हेडिंग्ले में इतिहास और इंग्लैंड का हालिया फॉर्म दोनों ही पाकिस्तान के खिलाफ हैं। पाकिस्तान ने मेजबान टीम के खिलाफ 10 टेस्ट मुकाबलों में से पाकिस्तान ने सिर्फ एक जीता है और छह में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान ने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी एक टेस्ट मैच खेला था और साल 2010 में वह मैच जीता था। मेजबान इंग्लैंड ने इस मैदान पर पिछले छह टेस्ट मैच जीते हैं और इस वेन्यू पर उन्हें आखिरी हार 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News