Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इंग्लिश प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर सिटी ने बोर्नमाउथ को 2-1 से हराया, ब्राइटन ने एस्टन विला को दी शिकस्त


लंदन, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। सिटी ने रविवार को बोर्नमाउथ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक गोल से पिछड़ने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की।

लंदन, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। सिटी ने रविवार को बोर्नमाउथ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक गोल से पिछड़ने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की।

मैनचेस्टर सिटी पिछले हफ्ते आर्सेनल से कम्युनिटी शील्ड में 3-0 से हारने के बाद इस मैच में उतरी थी। टीम की मुश्किलें तब और बढ़ती नजर आईं, जब मार्कस टैवर्नियर ने 26वें मिनट में एक तेज काउंटरअटैक के बाद बोर्नमाउथ को आगे कर दिया। हालांकि, मैनचेस्टर सिटी ने दूसरे हाफ में अच्छी वापसी की। मैच खत्म होने से 6 मिनट पहले मार्क गुएही ने रेयान चेर्की के कॉर्नर पर हेडर की मदद से शानदार गोल दागा। चेर्की ने 91वें मिनट में सिटी की ओर से दूसरा गोल करते हुए क्लब की जीत पक्की की दी।

वहीं, लिवरपूल के कोच के तौर पर एंडोनी इराओला के कार्यकाल की शुरुआत न्यूकैसल यूनाइटेड के खिलाफ मुश्किल रही। लिवरपूल और न्यूकैसल के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। एंथनी एलंगा ने सिर्फ पांच मिनट बाद एक काउंटरअटैक करके घरेलू टीम को आगे कर दिया।

55वें मिनट में कोडी गैकपो ने एरिया के बाहर से शॉट मारकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर आए जो विलॉक ने सिर्फ दो मिनट बाद ही गोल करते हुए न्यूकैसल को मैच में फिर से 2-1 से आगे कर दिया। मगर स्टॉपेज टाइम के नौवें मिनट में पेनल्टी स्पॉट पर डोमिनिक सोबोस्जलाई ने बेहतरीन गोल दागते हुए स्कोर को एक बार फिर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने काफी प्रयास किए, लेकिन किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली।

ब्राइटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एस्टन विला को 4-0 से हराया। एस्टन विला के खिलाड़ी विक्टर लिंडेलोफ अपना ही गोल कर बैठे, जिससे ब्राइटन ने मैच के 8वें मिनट में ही 1-0 की बढ़त बना ली। मैक्सिम डी क्यूपर ने 18वें मिनट में ब्राइटन की बढ़त दोगुनी कर दी, फिर जैक हिंशेलवुड के दो मिनट के अंदर किए गए दो गोल ने स्कोर 4-0 कर दिया। ब्राइटन के डिफेंस ने भी दमदार खेल दिखाया और एस्टन विला को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News