Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

International Yoga Day: पीएम मोदी के साथ योग करेंगे 10 लाख लोग, कोलकाता में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड; ड्रोन शो और 500 नावें बिखेरेंगी चमक


कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में नया रिकॉर्ड बन सकता है। कोलकाता में करीब 10 लाख लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योगाभ्यास करेंगे। आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने यह जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के बारे में सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह पहली बार है जब पश्चिम बंगाल के कोलकाता में यह इवेंट हो रहा है और यहां हमारे प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साह है।"

उन्होंने कहा कि आज, 20 जून को एक बड़ा कार्निवल होने वाला है। एक बड़ा ड्रोन शो भी होगा। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में लगभग 500 नावें एक साथ आएंगी।

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने यह भी बताया कि रविवार सुबह रधानमंत्री यहां इस इवेंट की अगुवाई करेंगे। इस जगह पर रविवार को 35 हजार लोग इकट्ठा होंगे। वहीं, पूरे कोलकाता में 10 लाख लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ योग करेंगे। पोर्टल पर अब तक 7 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। रात तक यह संख्या 10 लाख के करीब तक पहुंच जाएगी।

आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव मोनालिसा दास ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल एक नई जगह पर मनाया जाता है, खासकर इसका मुख्य कार्यक्रम। हर राज्य बढ़-चढ़कर इसे अपने-अपने तरीके से मनाता है। इस साल भी कई नई पहल की गई हैं। जैसा कि आपने देखा होगा, शुक्रवार को कोलकाता में चार जगहों पर 'रन फॉर योग' का आयोजन किया गया था। इसमें 10,000 लोगों, बच्चों, बड़ों और महिलाओं ने हिस्सा लिया और दौड़ लगाई। इसी तरह अन्य जिलों में भी 'रन फॉर योग' का आयोजन हुआ।"

संयुक्त सचिव मोनालिसा दास ने बताया कि शनिवार को एक ड्रोन शो का आयोजन होना है। फिर रविवार को कोलकाता के हर कौने में योग दिवस मनाया जाएगा।

इस अवसर पर योग गुरु और योग इन्फ्लुएंसर उमंग त्यागी ने कहा, "इस बार प्रधानमंत्री मोदी खुद हमारे साथ योग करेंगे। मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ यहां कोलकाता में योग करूंगा। जब आपका नेता आगे बढ़कर ऐसा कुछ करता है, तो यह आपको भी अंदर से वैसा ही करने के लिए प्रेरित करता है।"

उन्होंने कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' बेहद खास है। इस समय भारत सबसे युवा देश है। इसलिए यह देश के लिए एक बड़ा अवसर भी है। अगर इस समय अपने स्वास्थ्य और शरीर पर ध्यान दिया जाता है तो आने वाले समय में आपकी सेहत बेहतर रहेगी। सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि देश के लिए भी अच्छे कार्य कर पाएंगे।

एक योग इंस्ट्रक्टर ने कहा, "इस बार योग सिर्फ योग नहीं है, यह योग का एक उत्सव बनता जा रहा है। इसलिए इस जश्न के जरिए हम सभी बहुत असीम महसूस कर रहे हैं। हमें और अधिक योग करना चाहिए और हर घर में योग होना चाहिए। इसी तरह कोलकाता में भी योग से जुड़े कार्यक्रम हमेशा होने चाहिए।"

Share:

Leave A Reviews

Related News