Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल, खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा, आधिकारिक पुष्टि नहीं

ईरान. पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान की सत्ता को लेकर बड़ी अटकलें सामने आई हैं। हालिया खुफिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, इस संबंध में ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-इस्राइल के हमलों में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को नेतृत्व सौंपा गया था। अब दावा किया जा रहा है कि वे कोम शहर में इलाज करा रहे हैं और उनकी हालत गंभीर है।

द टाइम्स यूके की रिपोर्ट के अनुसार, यह जानकारी अमेरिकी और इस्राइली खुफिया एजेंसियों द्वारा साझा किए गए एक कूटनीतिक मेमो पर आधारित है। इसमें कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई अचेत अवस्था में हैं और निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं।

संघर्ष शुरू होने के बाद से उनकी कोई सार्वजनिक उपस्थिति नहीं हुई है, जिससे इन दावों को और बल मिला है। उनके नाम से जारी संदेश केवल ईरानी सरकारी मीडिया के जरिए प्रसारित किए जा रहे हैं।

वहीं, कुछ अन्य अमेरिकी रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे सामने आए हैं। कहीं उन्हें कोमा में बताया गया है, तो कुछ रिपोर्ट्स में गंभीर अंग क्षति की भी बात कही गई है।

इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि तय समय सीमा तक समझौता नहीं होने पर बड़े पैमाने पर तबाही मचाई जाएगी।

हालांकि, ईरानी अधिकारियों का कहना है कि देश की कमान नए नेतृत्व के हाथों में है और शासन सामान्य रूप से चल रहा है।

इन परस्पर विरोधी दावों के बीच स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह घटनाक्रम ईरान की आंतरिक स्थिरता और क्षेत्रीय राजनीति पर बड़ा असर डाल सकता है।

Share:

Leave A Reviews

Related News