Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ईरान के आईआरजीसी का दावा, होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों में लगी आग


तेहरान, 5 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने गुरुवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में स्थित एक 'अवैध और अनधिकृत' मार्ग से गुजरते समय पिछली रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो सुपरटैंकरों समेत तीन जहाजों में आग लग गई।

तेहरान, 5 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने गुरुवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में स्थित एक 'अवैध और अनधिकृत' मार्ग से गुजरते समय पिछली रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो सुपरटैंकरों समेत तीन जहाजों में आग लग गई।

आईआरजीसी ने अपने आधिकारिक मीडिया प्लेटफॉर्म सेपाह न्यूज पर जारी बयान में कहा कि एक घटना में एक तेल टैंकर कथित तौर पर नौसैनिक बारूदी सुरंगों (माइंस) से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। यह टैंकर उस समय कथित 'अवैध' मार्ग से गुजर रहा था।

दूसरी घटना में उसी मार्ग से जलडमरूमध्य से बाहर निकल रहा एक अन्य तेल टैंकर जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से में आग लगने के बाद रुक गया।

बयान के अनुसार, आग बुझाने में मदद के लिए पहुंचे एक टगबोट में भी आग लग गई।

आईआरजीसी ने दावा किया कि उसकी नौसैनिक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध इकाई ने एक अलग अभियान में दो 'घुसपैठ करने वाले' कम लागत वाले मानव रहित लड़ाकू ड्रोन पर नियंत्रण कर लिया और उन्हें बिना किसी नुकसान के नीचे उतार लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आईआरजीसी ने अमेरिकी सरकार पर आरोप लगाया कि वह जहाजों को नियमों का उल्लंघन कर बारूदी सुरंगों वाले मार्ग से गुजरने के लिए प्रेरित कर रही है। संगठन का कहना है कि इससे अमेरिकी करदाताओं और पश्चिम एशिया में उसके सहयोगियों पर बहुत भारी बीमा लागत का बोझ पड़ रहा है।

इसी बीच, अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने बुधवार को कहा कि "हम ईरान के साथ युद्ध खत्म करने जा रहे हैं।" इस मुद्दे पर उन्हें कुछ रिपब्लिकन सांसदों का समर्थन मिलेगा।

वॉशिंगटन डीसी स्थित डेमोक्रेटिक सेनेटरियल कैंपेन कमेटी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शूमर ने कहा, "हम युद्ध खत्म करने जा रहे हैं। कुछ रिपब्लिकन भी इस प्रयास में हमारे साथ जुड़ चुके हैं। अमेरिका के संस्थापकों ने बजट की शक्ति को ऐसे राष्ट्रपति को रोकने के साधन के रूप में रखा था, जो अमेरिकी जनता की सहमति के बिना युद्ध करता है।"

शूमर का बयान अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के मतदान के कुछ घंटों बाद आया। शुरुआती अनुमानों में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) और सीनेट दोनों में बहुमत हासिल करने की संभावना जताई गई है।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Date & Time : 2026-11-05 18:45:09

Share:

Leave A Reviews

Related News