Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इस दिवाली अपनी दिलवाली फैमिली के साथ डेट प्लान कर लें, आ रही है 'दिलवाली दिवाली'


मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता मिहिर आहूजा स्टारर फिल्म 'दिलवाली दिवाली' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने सोमवार को रिलीज डेट की जानकारी दी।

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता मिहिर आहूजा स्टारर फिल्म 'दिलवाली दिवाली' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने सोमवार को रिलीज डेट की जानकारी दी।

मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करके लिखा, "अपनी दिलवाली फैमिली के साथ दिवाली डेट प्लान करने का आपका साइन यही है। फिल्म 'दिलवाली दिवाली' 5 नवंबर को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।"

यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जो पीढ़ियों के अंतर, पारिवारिक उम्मीदों और 'घर' के मतलब की खूबसूरती को हास्य और दिल को छू लेने वाले अंदाज में पेश करती है।

रितेश मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी रितु मागो ने लिखी है, जबकि 'टेरिबली टिनी टेल्स' (टीटीटी) ने इसके निर्माण में अपना योगदान दिया है। इस फिल्म में मिहिर आहूजा के अलावा मनोज पाहवा, नीलू कोहली और और्रा भटनागर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म में अभिनेता मिहिर आहूजा अंश सिक्का का किरदार निभा रहे हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "अंश का सफर प्यार से शुरू होता है। मुझे लगता है कि यही बात इस कहानी को इतना रिलेटेबल बनाती है। हम सभी अपने परिवार के लिए सबसे अच्छा करना चाहते हैं, लेकिन कभी-कभी उन्हें ज्यादा देने की कोशिश में यह समझना भूल जाते हैं कि उन्हें असल में खुशी किस चीज से मिलती है। 'टेरिबली टिनी टेल्स' ने इन बारीकियों को हंसी और दिल से खूबसूरत दिखाया है। मैं एक्साइटेड हूं कि दर्शक इस दिवाली नेटफ्लिक्स पर फिल्म देखेंगे और सिक्का फैमिली में हमारे परिवार की झलक देखेंगे।"

अभिनेता मनोज पाहवा ने फिल्म में अंश के पिता का किरदार निभाया है। उन्होंने कहा, "माता-पिता के लिए घर कभी भी दीवारों, फर्नीचर या पते के बारे में नहीं होता, बल्कि यह उन यादों के बारे में है, जो घरवालों से बनती हैं। बच्चों का अच्छी जिंदगी को लेकर अलग नजरिया हो सकता है, लेकिन दोनों नजरियों के पीछे प्यार एक ही है। 'दिलवाली दिवाली' में टीटीटी और नेटफ्लिक्स ने जेनरेशनल बॉन्डिंग को बहुत ही दिल को छूने वाले अंदाज में दिखाया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस दिवाली अपने परिवार के साथ नेटफ्लिक्स पर इस कहानी को देखना एन्जॉय करेंगे और इसमें घर का अपना मतलब ढूंढेंगे।"

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Date & Time : 2026-10-26 16:00:09

Share:

Leave A Reviews

Related News