Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'इस स्थिति में कैसे पहुंचा देश?', पीएम मोदी की अपील पर बोले नौसाद सिद्दीकी


कोलकाता, 14 मई (आईएएनएस)। नई सरकार के गठन के बाद पश्चिम बंगाल में लिए जा रहे विभिन्न फैसले और कार्रवाइयों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इंडियन सेक्युलर फ्रंट के विधायक नौसाद सिद्दीकी ने सरकार की नीतियों, अवैध निर्माण पर कार्रवाई, सीमा सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कोलकाता, 14 मई (आईएएनएस)। नई सरकार के गठन के बाद पश्चिम बंगाल में लिए जा रहे विभिन्न फैसले और कार्रवाइयों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इंडियन सेक्युलर फ्रंट के विधायक नौसाद सिद्दीकी ने सरकार की नीतियों, अवैध निर्माण पर कार्रवाई, सीमा सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बॉर्डर को सुरक्षित करने के लिए बीएसएफ को जमीन दिए जाने पर नौसाद सिद्दीकी ने कहा कि जहां तक बॉर्डर की सुरक्षा के लिए जमीन देने की बात है तो यह जरूरी है। इसे करना चाहिए और उन्होंने भी विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकार केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही थी कि जमीन नहीं दे रही है तो वहीं राज्य सरकार कहती थी कि केंद्र सरकार नहीं ले रही है। इस तरह मामला अटका रहा। इसमें लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ी।

नौसाद सिद्दीकी ने कहा कि हम लोग भी अवैध निर्माण के खिलाफ हैं, लेकिन आज अवैध बताकर कल तोड़ दिया जाए, ऐसा नहीं होना चाहिए। एक बिल्डिंग में कई लोग रहते हैं, वे कहां जाएंगे? पहले नोटिस देना चाहिए और कानून के हिसाब से समय देना चाहिए।

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ की पूरी पंक्तियां अनिवार्य किए जाने पर उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी हिंदुओं का वोट लेना चाह रहे हैं। यह जरूरी किया, ठीक है, लेकिन उसके साथ उन्होंने यह भी कहना था कि जिस स्कूल में शिक्षक नहीं हैं, उसे भी ठीक करेंगे, बंद स्कूलों को दोबारा शुरू करेंगे। शिक्षा व्यवस्था पर भी बोलना चाहिए था, लेकिन सिर्फ हिंदुत्व पर बात करते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाई कोर्ट जाने पर नौसाद सिद्दीकी ने इसे सिर्फ दिखावा बताया और कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में भी एसआईआर को लेकर गई थीं, इसी तरह हाई कोर्ट भी गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उन्होंने कहा कि देश इस हालत में क्यों गया? पीएम को जवाब देना चाहिए। रुपए की कीमत क्यों गिरी? बोल रहे हैं कि देश आगे जा रहा है, लेकिन देश तो पीछे जाते दिखाई दे रहा है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News