Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचे जयशंकर, कॉमनवेल्थ महासचिव अयोर्कर बोचवे से की मुलाकात


नई द‍िल्‍ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर घाना, कोट डी आइवर और इथियोपिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में कॉमनवेल्थ की महासचिव शर्ली अयोर्कर बोचवे से मुलाकात की। जयशंकर अदीस अबाबा में क्षेत्रीय भारतीय मिशन प्रमुखों (एचओएमएस) के सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।

नई द‍िल्‍ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर घाना, कोट डी आइवर और इथियोपिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में कॉमनवेल्थ की महासचिव शर्ली अयोर्कर बोचवे से मुलाकात की। जयशंकर अदीस अबाबा में क्षेत्रीय भारतीय मिशन प्रमुखों (एचओएमएस) के सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।

उन्‍होंने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर ल‍िखा, ''अदीस अबाबा में यात्रा के दौरान कॉमनवेल्थ की महासचिव शर्ली अयोर्कर बोचवे से मुलाकात से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मंत्रालय के अनुसार, घाना, कोट डी आइवर और इथियोपिया की आधिकारिक यात्रा के दौरान विदेश मंत्री तीनों देशों में अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और वहां के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

मंत्रालय ने बताया क‍ि इन बैठकों में आपसी दोस्ती और सहयोग के साथ-साथ दोनों देशों के संबंधों के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा होगी। इनमें व्यापार और आर्थिक संबंध, विकास से जुड़ा सहयोग, क्षमता निर्माण और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे मुद्दे शामिल होंगे। इसके अलावा, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार साझा किए जाएंगे।

विदेश मंत्री की यह यात्रा अफ्रीका के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दिखाती है। साथ ही, यह ग्लोबल साउथ के देशों के साथ भारत की एकजुटता को भी और मजबूत करेगी।

एक अन्‍य पोस्‍ट में उन्‍होंने नई द‍िल्‍ली में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. केविन रड से मुलाकार की जानकारी भी साझा की। उन्‍होंने पोस्‍ट में ल‍िखा, "सोमवार को नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. केविन रड से मुलाकात करके भी खुशी हुई। इस दौरान हमने दुनिया में हो रहे घटनाक्रम और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।''

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को नई दिल्ली में स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर उत्साह की प्रशंसा की।

विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्‍ट पर इस मुलाकात से संबंधित जरूरी जानकारी साझा की। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति परमेलिन के बीच बैठक से भारत और स्विट्जरलैंड के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग और बढ़ेगा।

--आईएएनएस

एवाई/पीएम

Date & Time : 2026-10-06 11:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News