Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जब हम पोडियम पर खड़े थे और राष्ट्रगान बजा, तो वह एहसास बिल्कुल अलग था: नंदिनी शर्मा


चंडीगढ़, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले, भारत ने 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में भी महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। दाएं हाथ की गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने इस उपलब्धि पर गर्व जताया है।

चंडीगढ़, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले, भारत ने 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में भी महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। दाएं हाथ की गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने इस उपलब्धि पर गर्व जताया है।

एशियन गेम्स में सोने का तमगा हासिल करने के बाद नंदिनी शर्मा ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा, "यह एशिया कप के फाइनल मैच की बात है। तब मुझे बेस्ट फील्डिंग के लिए मेडल मिला था। बेस्ट फील्डिंग के लिए मेडल मिलने का एहसास मेरे लिए बहुत ही शानदार था। बहुत अच्छा लगा था।"

बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 3 विकेट हासिल करने वालीं नंदिनी शर्मा ने कहा, "हमें बस अपना बेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए कहा जाता है। नतीजा चाहे जो भी हो, हमें बस अपना बेस्ट खेलना है। अब तक आप जो अच्छा करते आ रहे हैं, उसे जारी रखना है। स्मृति दी (स्मृति मंधाना), जेमी (जेमिमा रोड्रिगेज) मुझे काफी सपोर्ट करती हैं। विमेंस प्रीमियर लीग में जेमी के अधीन मेरा करियर शुरू हुआ था। वहां से मेरी जिंदगी बदल गई, क्योंकि जेमी ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। स्मृति दी, हमेशा की तरह, हर बार मुझे सपोर्ट करती हैं, मेरा साथ देती हैं और मुझे समझाती हैं कि क्या करना है।"

एशियन गेम्स 2026 में अब तक भारत को एकमात्र गोल्ड हाथ लगा है, जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया। नंदिनी ने कहा, "भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल लाना बहुत गर्व की बात है। यह एहसास अद्भुत है। जब हम पोडियम पर खड़े थे और राष्ट्रगान बज रहा था, तो वह एहसास बिल्कुल अलग था, खासकर तब जब हमारा तिरंगा सबसे ऊपर था। यह सच में बहुत शानदार लगा।"

भारत ने 22 सितंबर को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 216 रन बनाए। इस पारी में स्मृति मंधाना ने 79 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 48 रन की पारी खेली। इनके अलावा, ऋचा घोष ने नाबाद 49 रन जुटाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवरों में महज 69 रन पर सिमट गई। शेफाली वर्मा ने महज 3 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा, दीप्ति शर्मा को 3 विकेट हाथ लगे। श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए।

खिताबी मैच को लेकर नंदिनी शर्मा ने कहा, "शेफाली ने अच्छी शुरुआत की। सब कुछ हमारे पक्ष में था। हमने उन्हें बहुत मजबूत टारगेट दिया और उसके बाद हमारे स्पिनर्स और गेंदबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने चीजों को आसान रखा, बुनियादी चीजों पर ध्यान दिया और नतीजा हमारे पक्ष में रहा।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-09-24 22:50:15

Share:

Leave A Reviews

Related News