Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जब साड़ी में सचिन पिलगांवकर को देखकर कन्फ्यूज हो गईं सास, पूछा-'ये महिला कौन है?'


मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता और फिल्ममेकर सचिन पिलगांवकर ने अपनी मशहूर मराठी कॉमेडी फिल्म 'आशी ही बनवा बनवी' की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि फिल्म में साड़ी पहनकर महिला का किरदार निभाते समय उनकी अपनी सास भी उन्हें पहचान नहीं पाई थीं।

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता और फिल्ममेकर सचिन पिलगांवकर ने अपनी मशहूर मराठी कॉमेडी फिल्म 'आशी ही बनवा बनवी' की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि फिल्म में साड़ी पहनकर महिला का किरदार निभाते समय उनकी अपनी सास भी उन्हें पहचान नहीं पाई थीं।

फिल्म के सेट पर जब सचिन ने उनके पैर छूकर पूछा कि क्या उन्होंने उन्हें नहीं पहचाना, तो वह हैरान रह गईं। सचिन ने यह किस्सा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के क्विज शो 'कौन होणार करोड़पति' में सुनाया।

शो के आने वाले एपिसोड में सचिन पिलगांवकर और अभिनेत्री मधुरानी गोखले नजर आएंगे। दोनों ने शो की होस्ट माधुरी दीक्षित के साथ हॉट सीट पर बैठकर बातचीत की। इसी दौरान सचिन ने अपनी फिल्म की शूटिंग से जुड़ी इस मजेदार घटना को याद किया।

सचिन ने बताया, ''एक बार मेरी सास फिल्म के सेट पर मुझसे मिलने आई थीं। उस समय मैं साड़ी पहनकर अपने किरदार के लुक में था। मेरी सास ने मेरी पत्नी सुप्रिया को अपने पास बुलाया और पूछा, 'तुम्हारे बगल में वह महिला कौन खड़ी है?' इसके बाद मैं झुककर उनके पैर छूने लगा और पूछा, 'मां, आपने मुझे पहचाना नहीं?' यह देखकर वह हैरान रह गईं।''

सचिन का साड़ी वाला लुक फिल्म 'आशी ही बनवा बनवी' के सबसे यादगार पहलुओं में से एक बन गया। साल 1988 में रिलीज हुई इस मराठी कॉमेडी फिल्म का निर्देशन सचिन पिलगांवकर ने किया था जबकि किरण शांताराम इसके निर्माता थे। फिल्म की कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो किराए पर रहने के लिए घर तलाशते हैं।

कहानी में मजेदार मोड़ तब आता है, जब मकान मालकिन साफ कर देती है कि वह अपना घर केवल शादीशुदा जोड़ों को ही किराए पर देगी। ऐसे में घर पाने के लिए दो दोस्त महिलाओं का भेष धारण कर लेते हैं और अपने दोस्तों की पत्नियां बनकर रहने का नाटक करते हैं। इसके बाद गलतफहमियों और मजेदार घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है।

फिल्म में सचिन पिलगांवकर के साथ अशोक सराफ, लक्ष्मीकांत बेर्डे, सिद्धार्थ रे, सुप्रिया पिलगांवकर, अश्विनी भावे, निवेदिता जोशी-सराफ, प्रिया अरुण बेर्डे, सुधीर जोशी और विजू खोटे जैसे कलाकार नजर आए थे।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

Date & Time : 2026-10-26 12:00:10

Share:

Leave A Reviews

Related News