Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जबलपुर में निर्माण कार्य के दौरान मिला 12 किलो का जिंदा बम, जांच जारी


जबलपुर, 29 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट के पास गधेरी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खुदाई के दौरान एक संदिग्ध 12 किलो का मोर्टार बम मिला। यह घटना सुनील यादव के प्लॉट पर हुई, जहां मकान निर्माण के लिए काम चल रहा था।

जबलपुर, 29 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट के पास गधेरी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खुदाई के दौरान एक संदिग्ध 12 किलो का मोर्टार बम मिला। यह घटना सुनील यादव के प्लॉट पर हुई, जहां मकान निर्माण के लिए काम चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे मजदूरों ने कॉलम के लिए गड्ढा खोदते समय करीब चार फीट गहराई में एक भारी लोहे जैसा सामान देखा, जो देखने में पुराना बम जैसा लग रहा था। शुरुआत में ग्रामीणों को समझ नहीं आया कि यह क्या है, लेकिन जब ध्यान से देखा गया, तो उसमें विस्फोटक जैसी संरचना नजर आई। इसके बाद तुरंत लोगों ने काम रोक दिया और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया।

मौके पर जांच के बाद पुष्टि हुई कि यह एक 12 किलो का मोर्टार बम हो सकता है। इसके बाद पूरे इलाके को घेराबंदी कर दी गई और लोगों को वहां से दूर रहने की सलाह दी गई।

इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि गधेरी गांव में सुनील यादव नाम के व्यक्ति के प्लॉट पर भवन निर्माण के लिए मजदूरों द्वारा पिलर के लिए खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान एक बम मिला, जो जीवित अवस्था में बताया जा रहा है। हालांकि उसे अभी तक डिफ्यूज नहीं किया जा सका है। शनिवार को इसे डिफ्यूज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह बम कितना पुराना है और यहां कैसे पहुंचा। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह सैन्य उपयोग का पुराना मोर्टार बम प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि विशेषज्ञ टीम द्वारा ही की जाएगी।

पुलिस ने इस बारे में सेना और वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है। बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया बम स्क्वॉड और आर्मी की निगरानी में की जाएगी। फिलहाल किसी को भी मौके के पास जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

--आईएएनएस

पीआईएम/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News