Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जग्गा सिंह के खिलाफ दर्ज हैं 9 एफआईआर, दुष्कर्म का भी चल रहा मामला: संगरूर पुलिस


संगरूर, 21 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब के जनपद संगरूर के निवासी जग्गा सिंह के आत्महत्या की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सोमवार को रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि जग्गा सिंह खुद एक अपराधी है। इसके खिलाफ 9 एफआईआर दर्ज हैं। साथ ही, उस पर एक दुष्कर्म का मामला है।

संगरूर, 21 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब के जनपद संगरूर के निवासी जग्गा सिंह के आत्महत्या की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सोमवार को रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि जग्गा सिंह खुद एक अपराधी है। इसके खिलाफ 9 एफआईआर दर्ज हैं। साथ ही, उस पर एक दुष्कर्म का मामला है।

संगरूर के नामोल गांव के निवासी जग्गा सिंह ने पिछले दिन डीसी कार्यालय के बाहर जहर निगला था। फिलहाल, उसका अस्पताल में इलाज जारी है। सोमवार को संगरूर की एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल ने कहा कि जग्गा सिंह ने रविवार को शाम करीब 4 बजे डीसी कार्यालय में कोई चीज खाई थी।

एसएसपी ने कहा कि जग्गा सिंह के खिलाफ पहले से 9 एफआईआर दर्ज हैं। वह इनमें से 4 मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। इनमें एक्साइज और एनडीपीएस से जुड़े मामले शामिल हैं। 4 अन्य मामलों में उस पर मुकदमा चल रहा है। उस पर दुष्कर्म का भी एक मामला है।

उन्होंने कहा कि 12 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें जग्गा सिंह ने पुलिस को धमकी दी थी कि अगर उसके मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वह आत्महत्या कर लेगा। एसएसपी ने कहा कि किसी भी सरकारी कर्मचारी को काम करने के लिए मजबूर करने या ब्लैकमेल करने के लिए आत्महत्या करना भी कानूनी जुर्म है। यह बीएनएस की धारा 226 के तहत आता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 12 सितंबर को ही मामला दर्ज किया गया था।

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पंचायत का कहना है कि जग्गा सिंह को राजनीतिक रूप से उकसाया जा रहा है। उनका कहना है कि गांव में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को वह रोकता है। इस रंजिशबाजी में जग्गा सिंह को राजनीतिक रूप से उकसाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले से जुड़े तथ्य जांच का विषय हैं।

उधर, जग्गा सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर ने आरोप लगाया कि घटना के बाद परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि रात के समय जगसीर सिंह की हालत बेहद खराब थी। हालांकि अब पहले के मुकाबले उनकी हालत में कुछ सुधार बताया जा रहा है।

मनप्रीत कौर ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट भी की गई। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करने की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को लेकर उनके परिवार की ओर से एक वीडियो भी बनाई गई थी, लेकिन बाद में उस वीडियो के कई हिस्सों को काट दिया गया। मनप्रीत कौर ने बताया कि इस मामले को लेकर सरपंच के साथ भी बातचीत हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान उन्हें कार्रवाई करवाने और जेल भिजवाने की धमकी दी गई।

मनप्रीत कौर ने कहा कि उनका खुद का ज्यादा बातचीत में शामिल होना नहीं हुआ, बल्कि उनके पति के मामले को लेकर परिवार की ओर से बातचीत की गई थी। उन्होंने दोहराया कि परिवार की मांग है कि मारपीट और कथित तौर पर की गई बदसलूकी के मामले में पुलिस कार्रवाई की जाए।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Date & Time : 2026-09-21 14:45:02

Share:

Leave A Reviews

Related News