Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जैकी श्रॉफ की गायकी के मुरीद हुए सुभाष घई, बोले- उन पर म्यूजिकल फिल्म बनी तो होगी सुपरहिट


मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता सुभाष घई ने अभिनेता जैकी श्रॉफ के गाने के अनोखे अंदाज की तारीफ की। उन्होंने सुझाव दिया है कि अब समय आ गया है कि कोई ऐसी फिल्म बनाए जिसमें जैकी श्रॉफ के संगीत वाले पहलू को दिखाया जाए।

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता सुभाष घई ने अभिनेता जैकी श्रॉफ के गाने के अनोखे अंदाज की तारीफ की। उन्होंने सुझाव दिया है कि अब समय आ गया है कि कोई ऐसी फिल्म बनाए जिसमें जैकी श्रॉफ के संगीत वाले पहलू को दिखाया जाए।

इसे एक 'पक्का हिट' बताते हुए, घई ने कहा कि जैकी श्रॉफ के गाने में एक खास आकर्षण है, जो उनके आसपास के लोगों को खुश कर देता है।

उन्‍होंने जैकी की एक अनौपचारिक (कैंडिड) तस्वीर साझा करते हुए उनकी प्रशंसा की और बताया कि गाते समय जैकी पूरी तरह बदल जाते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही वे हमेशा सुर में न गाते हों, लेकिन अपने अनोखे अंदाज और लय से वे सुनने वालों का मनोरंजन कर ही लेते हैं।

अपनी पोस्ट में घई ने लिखा, "क्या आपने कभी जैकी को गाते हुए सुना है? वे बिल्कुल एक आत्मा बन जाते हैं। एक बच्चे की तरह, या आज की पीढ़ी (जेन-जी) की तरह। उनके गाने का अंदाज आपको बहुत पसंद आएगा और आप इसका आनंद लेंगे। बेसुरा, फिर भी सुर में। बेताल, फिर भी ताल में। आपको उनका गाना सुनना, किसी ओरिजिनल गाने को सुनने से भी ज्यादा मजेदार लग सकता है। वे महफिल की जान बन जाते हैं और पूरी तरह संगीत में डूब जाते हैं।"

यह सुझाव देते हुए कि जैकी के संगीत वाले पहलू को पर्दे पर दिखाया जाना चाहिए, घई ने आगे कहा, "अब समय आ गया है कि हम उन पर संगीत से जुड़ी कोई फिल्म बनाएं। यह पक्का हिट होगी।"

इस तस्वीर में जैकी श्रॉफ अपने एकदम कैजुअल लुक में सोफे पर बैठे हुए गाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक जैकेट और स्टाइलिश सनग्लासेस पहने हैं, जो उनके रिलैक्स्ड और सहज लुक को और निखार रहे हैं।

इस पोस्ट के जरिए 'ताल' फिल्म के निर्देशक ने जैकी के गाने के अनोखे अंदाज पर रोशनी डाली है।

सुभाष घई और जैकी श्रॉफ का एक लंबा पेशेवर रिश्ता रहा है, क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में साथ काम किया है। उनके इस रिश्ते की शुरुआत 1983 की फिल्म 'हीरो' से हुई थी, जो एक मुख्य अभिनेता के तौर पर जैकी श्रॉफ की पहली फिल्म थी।

इस फिल्म ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई थी। बाद में इस जोड़ी ने 'कर्मा' (1986), 'राम लखन' (1989), 'खलनायक' (1993) और 'त्रिमूर्ति' (1995) जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया। 'कर्मा' में श्रॉफ ने बैजू ठाकुर का किरदार निभाया, जबकि 'राम लखन' में उन्होंने अनिल कपूर के साथ इंस्पेक्टर राम प्रताप सिंह की भूमिका निभाई।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-16 22:10:05

Share:

Leave A Reviews

Related News