Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए आधुनिक कृषि अनुसंधान को प्राथमिकता दें : मुख्यमंत्री फडणवीस


नागपुर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव कृषि क्षेत्र पर पड़ रहा है। अनियमित वर्षा और जल संकट के कारण खेती के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए अनुसंधान, कुशल मानव संसाधन तैयार करना, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना आवश्यक है।

नागपुर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव कृषि क्षेत्र पर पड़ रहा है। अनियमित वर्षा और जल संकट के कारण खेती के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए अनुसंधान, कुशल मानव संसाधन तैयार करना, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री रामटेक तहसील के कवडक में श्री दत्ता मेघे फाउंडेशन द्वारा संचालित स्वर्गीय दत्ता मेघे स्मृति सभागार, नंदकिशोर जायसवाल कृषि महाविद्यालय और शालिनीताई दत्ता मेघे पशु चिकित्सालय के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया।

इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, राज्य के राजस्व मंत्री एवं नागपुर के संरक्षक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, कृषि राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर, शालिनीताई मेघे, समीर मेघे, सागर मेघे समेत शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली तकनीकों, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को सहन करने वाली फसलों और आधुनिक कृषि अनुसंधान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस वर्ष अल नीनो के प्रभाव और प्रतिकूल मौसम के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसी फसलों का विकास करना जरूरी है, जो मौसम के दबाव को सहन कर सकें और कम पानी में भी अच्छी उपज दें। कृषि विश्वविद्यालयों के माध्यम से आधुनिक तकनीकों का विकास कर उन्हें किसानों तक पहुंचाया जाना चाहिए। कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान और उसके व्यावहारिक उपयोग की आज सबसे अधिक आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ पशुपालन भी किसानों की आय का महत्वपूर्ण आधार है। देशी गायें केवल दूध उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे कृषि पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए देशी नस्लों के संरक्षण, आधुनिक उपचार सुविधाओं और पशुधन अनुसंधान के माध्यम से पशुपालकों को सशक्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय क्षेत्र को नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेघे फाउंडेशन द्वारा रामटेक में स्थापित इन दोनों संस्थानों से कृषि अनुसंधान, पशुपालन और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। ये संस्थान क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि मनुष्य प्रकृति का मालिक नहीं, बल्कि उसका हिस्सा है। सभी एक-दूसरे पर निर्भर हैं, इसलिए विकास ऐसा होना चाहिए, जिससे केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा समाज लाभान्वित हो। भारत आज दुनिया को विकास का एक नया मार्ग दिखाने की क्षमता रखता है। प्रत्येक राष्ट्र को यह सोच अपनानी चाहिए कि उसके विकास से पूरी दुनिया का विकास हो।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि विदर्भ में डेयरी उद्योग के विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने देशी पशुधन के संरक्षण और आधुनिक तकनीक के जरिए दूध उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मदर डेयरी के सहयोग से विदर्भ में डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपए की परियोजना अंतिम चरण में है। पूरे विदर्भ का दूध उत्पादन कोल्हापुर की तुलना में कम है, जबकि डेयरी, बकरी पालन और पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने के महत्वपूर्ण साधन बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शालिनीताई दत्ता मेघे पशु चिकित्सालय के माध्यम से पशुपालकों को आधुनिक उपचार और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कृषि राज्य मंत्री एडवोकेट आशीष जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय दत्ताभाऊ मेघे ने नागपुर और वर्धा में कई शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना कर हजारों डॉक्टर और इंजीनियर तैयार किए। अब मेघे परिवार ने कृषि और पशुपालन क्षेत्र में भी कदम रखा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सागर मेघे और समीर मेघे अपने पिता के सपनों को साकार करते हुए रामटेक के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू बाल सदन की टीम द्वारा महाराष्ट्र गीत की प्रस्तुति से हुई। कार्यक्रम का परिचय सागर मेघे ने कराया, जबकि समीर मेघे ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Date & Time : 2026-11-12 19:45:02

Share:

Leave A Reviews

Related News