Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु, गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं


मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु जल्द मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री के घर गोद भराई की रस्स की गई, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने सोमवार को शेयर कीं।

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु जल्द मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री के घर गोद भराई की रस्स की गई, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने सोमवार को शेयर कीं।

'यशोदा' की एक्ट्रेस ने इस मौके पर पीले रंग का एथनिक आउटफिट पहना था। इसके साथ ही खुले बाल और मिनिमलिस्टिक मेकअप किया था। उन्होंने सिल्वर चोकर के साथ मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियां पहनी थीं।

कैप्शन में सामंथा ने हमारी परंपराओं के महत्व पर जोर दिया और बताया कि रीति-रिवाजों के प्रति उनके मन में हमेशा से गहरा सम्मान रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रों के जाप से पैदा होने वाली ऊर्जा हमें हमारे पूर्वजों से पीढ़ियों से मिलती आ रही हैं।

कैप्शन में लिखा, "हो सकता है कि मैं हर रीति-रिवाज का मतलब न समझती होऊं, लेकिन मेरा हमेशा से यह मानना ​​रहा है कि इसके पीछे कुछ गहरा है। मंत्र की आवाज में जाप से पैदा होने वाली ऊर्जा में और जिस सावधानी से प्राचीन प्रथाएं पीढ़ियों से आगे बढ़ाई गई हैं, उसमें।"

'आरआरआर' एक्टर राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने पोस्ट पर कमेंट किया, "बहुत प्यारा"। एक्ट्रेस नजरिया नाजिम ने भी कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया।

इन झलकियां में सामंथा के फिल्ममेकर पति राज निदिमोरू भी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इन समारोहों में हिस्सा लेते हुए दिखाई दिए। सामंथा ने अपनी हालिया रिलीज 'मा इंटी बंगारम' की सक्सेस मीट के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि 'मा इंटी बंगारम' के बाद अपनी हालत को देखते हुए मुझे थोड़ा ब्रेक लेना होगा। मुझे मैटरनिटी लीव लेनी होगी। उसके बाद मैं अपने फैंस के लिए एक और फिल्म के साथ वापसी करूंगी।"

तब से वह अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की प्यारी तस्वीरें और पल इंटरनेट पर शेयर करती रही हैं। सामंथा ने दिसंबर 2025 में राज निदिमोरू से शादी की थी। माना जाता है कि यह कपल पहली बार 'द फैमिली मैन 2' की शूटिंग के दौरान मिला था।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Date & Time : 2026-09-14 21:45:07

Share:

Leave A Reviews

Related News