Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जमशेदपुरः दुर्गा पूजा का उत्सव देखने गए परिवार के घर से 12 लाख के गहने और नकदी चोरी

जमशेदपुर, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर में एक परिवार को दुर्गा पूजा का उत्सव देखने जाना भारी पड़ गया। मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, हिल व्यू कॉलोनी निवासी अनुपम ओझा महानवमी की रात 12:30 बजे अपने घर में ताला बंद कर सपरिवार दुर्गा पूजा का उत्सव देखने गए थे। बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे जब वे घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी भी क्षतिग्रस्त थी। जांच करने पर करीब 12 लाख रुपये के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकद गायब मिले।

घटना की जानकारी अनुपम ओझा ने स्थानीय एमजीएम थाने को दी। सूचना मिलने पर एसओ विकास सिंह मौके पर पहुंचे और चोरी की घटना की जानकारी ली। विकास सिंह ने बताया कि चोरों ने बंद घर और अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि इस चोरी से अनुपम ओझा के परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। विकास सिंह ने जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए चोरी का जल्द खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसके पहले सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में आभूषण कारोबारी उमंग चौधरी के घर डकैती हुई थी। पुलिस के अनुसार, 9 और 10 अक्टूबर की मध्यरात्रि अपराधियों ने चांडिल बस स्टैंड के पास स्थित उमंग चौधरी के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया था। इसके बाद वे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए थे।

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Date & Time : 2026-10-21 13:40:03

Share:

Leave A Reviews

Related News