Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जामताड़ा में चार महीने से मानदेय नहीं मिलने पर सफाईकर्मियों ने सड़कों पर कचरा फेंक जताया विरोध

जामताड़ा, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के जामताड़ा शहर में चार महीने से मानदेय नहीं मिलने के विरोध में सफाईकर्मियों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन का अजीब तरीका अख्तियार किया। नगर पंचायत के अधीन काम करने वाले सफाईकर्मियों ने शहर की मुख्य सड़कों पर कचरा फेंककर विरोध जताया। दुर्गापूजा के दौरान हुए इस प्रदर्शन से शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन नगर पंचायत कार्यालय से शुरू हुआ और सुभाष चौक होते हुए टावर चौक तक पहुंचा। इस दौरान सफाईकर्मियों ने सड़कों पर कचरा फैला दिया। अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से शहर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। त्योहार के दौरान सड़कों पर कचरा जमा होने से स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई।

प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों का कहना है कि उन्हें पिछले चार महीने से मानदेय नहीं मिला है। उनके अनुसार, भुगतान की समस्या को लेकर वे कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रख चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो गई हैं। इसी के विरोध में उन्होंने सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश जताया।

सफाईकर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनके बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनके विरोध का सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ने की आशंका है। ऐसे में त्योहार के दौरान शहर को साफ-सुथरा रखने की चुनौती भी बढ़ गई है।

घटना के संबंध में जामताड़ा नगर पंचायत की कार्यपालक अधिकारी सोमा खंडेत ने बताया कि उन्हें सफाईकर्मियों के प्रदर्शन की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं और मामले में आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि, सफाईकर्मियों के चार महीने के बकाया मानदेय के भुगतान की समयसीमा को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-15 16:35:01

Share:

Leave A Reviews

Related News