Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जम्मू-कश्मीर से लेकर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु तक जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़


बारामूला, 4 सितंबर (आईएएनएस)। गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्य हरविंदर सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सैकड़ों सिख श्रद्धालुओं ने एक भव्य नगर कीर्तन में हिस्सा लिया। स्थानीय मुस्लिम युवाओं और सामुदायिक समूहों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया, जो सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की मिसाल है।

बारामूला, 4 सितंबर (आईएएनएस)। गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्य हरविंदर सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सैकड़ों सिख श्रद्धालुओं ने एक भव्य नगर कीर्तन में हिस्सा लिया। स्थानीय मुस्लिम युवाओं और सामुदायिक समूहों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया, जो सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की मिसाल है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए हरविंदर सिंह ने कहा, "आज हम गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश दिवस मना रहे हैं। वहीं मुसलमान भाई अपना त्योहार मना रहे हैं और हमारे हिंदू भाई जन्माष्टमी का त्योहार मना रहे हैं। बारामूला में रहने वालों समेत देश के सभी लोगों को मेरी ओर से मुबारकबाद। इस दिन गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश हुआ था।"

वहीं, जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित इस्कॉन मंदिर में उल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाई जा रही है। इस्कॉन मंदिर के मैनेजर संदीप वैष्णव ने कहा, "सबसे पहले, मैं पूरे देश और देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि विजयवाड़ा में जन्माष्टमी का जश्न मना रहे हैं। विजयवाड़ा में हमारे दो कैंपस हैं और हम दोनों मंदिरों में बड़े पैमाने पर जश्न मना रहे हैं।"

भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा, "जन्माष्टमी के मौके पर मैं राजस्थान और जयपुर के लोगों को दिल से बधाई देता हूं। श्रीकृष्ण ने हमेशा हमें सही रास्ता दिखाया है और आगे बढ़ने का मार्गदर्शन किया है। इस दिन मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि हम उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे।"

तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित इस्कॉन जगन्नाथ मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी बहुत उत्साह के साथ मनाई गई। भक्तों ने सुबह से ही पूजा-अर्चना की और विशेष अनुष्ठानों व अखंड नाम संकीर्तन में भाग लिया। भगवान बलराम, सुभद्रा और कृष्ण को विशेष वस्त्राभूषणों से सजाया गया। भक्तों ने "हरे राम, हरे कृष्ण" का जाप करते हुए मंदिर की परिक्रमा की, और कई लोग बच्चों को कृष्ण और राधा के रूप में तैयार करके लाए थे। शाम के लिए कलश अभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, साथ ही भक्तों को प्रसाद भी बांटा जा रहा है।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Date & Time : 2026-09-04 15:30:03

Share:

Leave A Reviews

Related News