Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनाएं', महागणपति पंडाल के पास करंट से मौतों पर आदित्य ठाकरे ने दुख जताया


मुंबई, 20 सितंबर (आईएएनएस)। मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची रागिनी समेत दो लोगों की मौत पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने दुख व्यक्त किया है।

मुंबई, 20 सितंबर (आईएएनएस)। मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची रागिनी समेत दो लोगों की मौत पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने दुख व्यक्त किया है।

आदित्य ठाकरे की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा गया, "मुंबई के काल चौकी महागणपति मंडप इलाके में करंट लगने की घटना बेहद दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाली 8 साल की बच्ची और अन्य श्रद्धालुओं के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं! ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। हादसे में घायल श्रद्धालुओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

अधिकारियों ने बताया कि ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला की भी चोटों के कारण मौत हो गई। फायर ब्रिगेड से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार दे रात 2 बजे हुई, जब पंडाल के पास श्रद्धालु मौजूद थे। खबरों के अनुसार, 8 से 20 साल की उम्र के दो लड़कों और तीन लड़कियों को बिजली का झटका लगा और वे झुलस गए।

घटना के बाद, सभी पांचों पीड़ितों को इलाज के लिए बायकुला के मसीना हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने 8 साल की बच्ची रागिनी घनश्याम यादव को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। किरण अकबर नाइक (19), तन्वी नरश हांडे (19), साहिल संदीप तारे (19) और रूही सिंह (12) का घटना में लगी चोटों का इलाज चल रहा था।

घायलों में से एक लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही थी और उसे आगे के इलाज के लिए परेल के ग्लोबल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। बाकी तीन घायल पीड़ितों का इलाज मसीना हॉस्पिटल में चल रहा है और उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए 8 वर्षीय बच्ची रागिनी की मौसी किस्मती यादव ने बताया, "हम लोग यहां रात दो बजे आए थे। रात 2:15 बजे रोड की लाइन में लगे थे। भीड़ के कारण मंडप के बगल में एक दुकान के पास बच्ची को लेकर हम लोग साइड में रुके। जैसे ही हम लोग दुकान के पास खड़े हुए तो वहां और भीड़ बढ़ गई। दुकानदार ने आगे की तरफ तिरपाल लगाया हुआ था, जिसमें पानी भरा था। भीड़ से तिरपाल पर झटका लगा तो करंट फैल गया। लगता है कि पानी में पहले से ही करंट था। हमारी बच्ची की जान चली गई।"

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Date & Time : 2026-09-20 14:30:02

Share:

Leave A Reviews

Related News