Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जनता का दिल जीतने के लिए चुनाव जीते विपक्ष, तख्तापलट से दिल नहीं जीते जाते : रोहन गुप्ता


जयपुर, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को सत्ता में आने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीतना चाहिए। तख्तापलट के जरिए जनता का दिल नहीं जीता जा सकता।

जयपुर, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को सत्ता में आने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीतना चाहिए। तख्तापलट के जरिए जनता का दिल नहीं जीता जा सकता।

जयपुर में आईएएनएस से बातचीत में रोहन गुप्ता ने कहा कि हर विपक्षी दल को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का अधिकार है। लेकिन, विपक्ष जिस तरह लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने की साजिश कर रहा है, वह देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

उन्होंने सवाल उठाया कि विपक्ष को इस तरह की राजनीति की प्रेरणा कहां से मिल रही है। उन्होंने बांग्लादेश और नेपाल का जिक्र करते हुए कहा कि भारत एक अलग देश है, जहां लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव के जरिए सरकारें चुनी जाती हैं। विपक्ष इस तरह की गतिविधियों से चुनाव और जनता के जनादेश का अपमान कर रहा है। विपक्ष को लगता है कि वह चुनाव नहीं जीत सकता, तो वह तख्तापलट के जरिए राजनीति में आगे बढ़ना चाहता है? उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की तेज आर्थिक प्रगति के बीच कुछ ताकतें देश को पीछे धकेलना चाहती हैं।

उन्होंने आर्थिक विकास दर का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन, विपक्षी दलों को भारत की प्रगति नहीं पच रही है। देश के भीतर कुछ लोग किसी साजिश के तहत काम कर रहे हैं, तो यह देश की जनता के हितों के खिलाफ है। तख्तापलट के जरिए विपक्ष जनता का विश्वास हासिल नहीं कर सकता। उन्होंने विपक्षी दलों को सलाह दी कि जिन राज्यों में उनकी सरकारें हैं, वहां बेहतर काम करके दिखाएं, ताकि जनता का भरोसा जीता जा सके। जनता का दिल जीतने के लिए चुनाव जीतना जरूरी है।

रोहन गुप्ता ने वकील प्रशांत भूषण के बयान को भड़काऊ बताया। उन्होंने सवाल किया कि हर गली-मोहल्ले को जंतर-मंतर बनाने की बात कहने का क्या उद्देश्य है? इस तरह के बयानों से क्या संदेश देने की कोशिश की जा रही है? उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और जनता के जनादेश पर भरोसा नहीं है, तो वे चुनाव क्यों लड़ते हैं?

रोहन गुप्ता ने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने लोगों के दिल जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब विपक्ष किसी संवैधानिक संस्था के प्रमुख पर आरोप लगाता है और राष्ट्रपति से मुलाकात करता है, तो उसे अपने आरोपों के समर्थन में सबूत भी पेश करने चाहिए। जब बात सबूत पेश करने की होती है तो वे एक-दूसरे का मुंह देखने लगते हैं। यदि विपक्ष चुनाव हार रहा है, तो क्या इसके लिए संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुखों से इस्तीफा मांगना उचित है?

उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि विपक्षी दल लगातार चुनाव क्यों हार रहे हैं, क्योंकि उनके मुद्दों को मतदाता स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

कांग्रेस पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जनता ऐसे मुद्दों के कारण पार्टी से दूरी बना रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की राजनीति जनता के सामने उजागर हो चुकी है।

पंचायत चुनावों का जिक्र करते हुए रोहन गुप्ता ने कहा कि जिन क्षेत्रों में वे गए हैं, वहां लोगों में खुशी देखने को मिली है और जनता मानती है कि विकास के काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर चुनाव अपने आप में एक चुनौती है और उसे गंभीरता से लेना जरूरी है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Date & Time : 2026-10-23 17:00:03

Share:

Leave A Reviews

Related News