Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जांजीबार के विकास में भारत का योगदान अहम, तंजानिया के राष्ट्रपति म्विन्यी ने की प्रशंसा


डोडोमा, 30 जून (आईएएनएस)। तंजानिया के राष्ट्रपति हुसैन अली म्विन्यी ने तंजानिया में भारत के उच्चायुक्त बिश्वदीप-डे से मुलाकात की।

डोडोमा, 30 जून (आईएएनएस)। तंजानिया के राष्ट्रपति हुसैन अली म्विन्यी ने तंजानिया में भारत के उच्चायुक्त बिश्वदीप-डे से मुलाकात की।

दार एस सलाम में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा कि राष्ट्रपति म्विन्यी ने जांजीबार के स्टेट हाउस में उच्चायुक्त-डे से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने जांजीबार के विकास में भारत के योगदान की तारीफ की, खासकर निवेश, कौशल प्रशिक्षण और आईसीटी के क्षेत्र में। उन्होंने आईआईटी मद्रास जांजीबार के जरिए हो रहे तकनीकी और शिक्षा संबंधी सहयोग को भी सराहा।

मुलाकात के दौरान उच्चायुक्त बिश्वदीप डे ने भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की ओर से राष्ट्रपति म्विन्यी को भारत आने का आधिकारिक निमंत्रण दिया। यह यात्रा जुलाई में प्रस्तावित है, जिसमें राष्ट्रपति म्विन्यी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास का दौरा भी करेंगे।

उच्चायुक्त बिश्वदीप डे ने जांजीबार से आईसीसीआर स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों के लिए साल 2026-27 के शैक्षणिक सत्र की तैयारी के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन भारत के कांसुलेट ने किया था। इसमें उच्चायुक्त-डे ने भारत और तंजानिया के रिश्तों के साथ-साथ शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आईसीसीआर स्कॉलरशिप से जुड़ी जरूरी बातें भी साझा कीं।

उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि भारत में रहने के दौरान वे अपने समय का सही इस्तेमाल करें और अपने अनुभवों से ज्यादा से ज्यादा सीखें। उन्होंने छात्रों के सवालों और चिंताओं का भी जवाब दिया।

पिछले हफ्ते उच्चायुक्त-डे ने डोडोमा में भारत के साथ संसदीय मित्रता समूह के सदस्य तंजानिया के सांसदों से भी मुलाकात की थी।

इस बैठक में तंजानिया की नेशनल असेंबली के स्पीकर मुस्सा अजान जुंगू भी मौजूद थे। पीएफजी के सदस्यों में कई सांसद शामिल थे, जिनमें एंटन अल्बर्ट म्वांटोना, आरिफ सुलेमान प्रेमजी, आशा जुमा कोम्बो, आशा उमर राशिद, डिक्सन नाथन लुटेवेले विला, एडिबिली कजाला किन्योमा, एडिफोंसी जोआकिम कानिनी, एडवर्ड किसौ ओलेलेकाइटा, हाजी अमौर हाजी और केलन रोज रवाकातारे शामिल थे।

उच्चायुक्त ने पीएफजी के सदस्यों को भारत और तंजानिया के बीच संबंधों और सहयोग के बारे में जानकारी दी।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News