Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जन्मदिन पर राम पोथिनेनी का बड़ा ऐलान, फिल्म 'रेपो23' से करेंगे बतौर डायरेक्टर डेब्यू


मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)।अभिनय और, सिंगिंग के बाद अभिनेता राम पोथिनेनी निर्देशक में हाथ आजमाने जा रहे हैं। शुक्रवार को अभिनेता ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि आगामी फिल्म के साथ निर्देशक का कार्यभार संभालते नजर आएंगे।

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)।अभिनय और, सिंगिंग के बाद अभिनेता राम पोथिनेनी निर्देशक में हाथ आजमाने जा रहे हैं। शुक्रवार को अभिनेता ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि आगामी फिल्म के साथ निर्देशक का कार्यभार संभालते नजर आएंगे।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक शानदार पोस्टर शेयर किया, जिसमें राम पोथिनेनी के किरदार 'वीरा' से दर्शकों को मिलवाया गया है। यह पोस्टर एक गहरा, तेज और दमदार माहौल दिखाता है, जिसमें राम पीछे से नजर आ रहे हैं और उन्होंने लेदर जैकेट पहनी हुई है। उनका तेज, वी-कट हेयरस्टाइल किरदार के बेबाक अंदाज को और भी उभारता है।

पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से एक रोमांचक सफर शुरू हो रहा है। रेपो23 में वीरा से मिलिए- एक 'लोन वुल्फ' (अकेले भेड़िया) की कहानी।"

उन्होंने आगे लिखा, "जॉनर: साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर। लिखा और डायरेक्ट किया, रोपो ने। प्रोड्यूसर: कृष्णा पोथिनेनी। रेपो सिनेमैटिक्स का प्रोडक्शन। दिसंबर 2026 में रिलीज।"

बता दें कि अभिनेता ने अपनी पिछली फिल्म 'आंध्र किंग तालुका' में गीतकार बनने के बाद, पहली बार अपनी आवाज देकर दर्शकों को चौंका भी दिया था। अब अगली फिल्म में अभिनेता निर्देशन का कार्यभार संभालेंगे, जो फिल्ममेकर के तौर पर उनकी पहली फिल्म है।

रेपो23 को को कृष्णा पोथिनेनी, अपने नए बने बैनर रैपो सिनेमैटिक्स के तहत प्रोड्यूस करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस कदम के साथ, राम उन चुनिंदा सितारों की लीग में शामिल हो गए हैं जो बाद में डायरेक्टर बने, जैसे कि सीनियर एनटीआर, कृष्णा और पवन कल्याण।

राम पोथिनेनी तेलुगु सिनेमा के एक बेहद लोकप्रिय और ऊर्जावान अभिनेता हैं, जिन्हें फैंस प्यार से 'एनर्जेटिक स्टार' कहते हैं। अपने शानदार डांस, दमदार एक्शन और रोमांटिक किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले राम ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। वह एक फिल्म निर्माता परिवार से आते हैं। उनके पिता मुरली मोहन पोथिनेनी एक निर्माता हैं और प्रसिद्ध निर्माता 'श्रावंती रवि किशोर' उनके चाचा हैं।

राम पोथिनेनी ने महज 11 साल की उम्र में तमिल शॉर्ट फिल्म 'आदयालम' में एक ड्रग एडिक्ट का किरदार निभाया था। इस भूमिका के लिए उन्हें 'यूरोपीय फिल्म महोत्सव' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला था।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News