Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जर्जिस अंसारी पर बिहार और यूपी की सरकार सख्त कार्रवाई करे : श्रीराज नायर


मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे ही लोग अपने समुदाय को पिछड़ा रखने के लिए काम कर रहे हैं।

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे ही लोग अपने समुदाय को पिछड़ा रखने के लिए काम कर रहे हैं।

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में वीएचपी प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के मौलाना कितने शिक्षित हैं? उनके बयान केवल जाहिलाना हैं। आज के युग में तथ्यहीन बातें करने के लिए मशहूर हैं। अपने समुदाय को पिछड़ा रखने के लिए ही काम कर रहे हैं। देश के लिए इनका कोई सकारात्मक योगदान नहीं है। मौलाना को कोई हक नहीं है कि वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में बोलें। योगी के लिए ऐसी बातें हमारा समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। यूपी और बिहार सरकार से अपील है कि इनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए।

घाटकोपर घटना पर नायर ने कहा कि दो दिन पहले घाटकोपर में फीनिक्स मॉल के पास प्रमोद महाजन गार्डन में एक युवा जोड़ा शांति से बैठा था, ठीक वैसे ही जैसे अक्सर जोड़े पार्कों और बगीचों में बैठते हैं। तभी वहां जिहादी मानसिकता वाले कुछ लोग आए और उन्होंने दो बेकसूर, निहत्थे युवाओं को पीटना शुरू कर दिया। इससे पूरा देश आहत है, और वह वीडियो देश-विदेश में वायरल हो गया है। हम महाराष्ट्र सरकार और देवेंद्र फडणवीस से अपील करेंगे कि इन लोगों पर सख्त कार्रवाई हो, क्योंकि ये कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आज ये खुद को नाबालिग बता रहे हैं, लेकिन इन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि एक मिसाल कायम हो सके।

भारतीय क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का चयन न होने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा लगाए गए धार्मिक भेदभाव के आरोपों पर नायर ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि क्रिकेट के क्षेत्र में भी, उत्तर प्रदेश के एक कांग्रेस नेता, जिन्होंने पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, वे आज क्रिकेट टीम के चयन में धर्म को बीच में ला रहे हैं। क्रिकेट चयन समिति 'प्लेइंग इलेवन' का चुनाव बहुत ही पेशेवर तरीके से करती है। वे पिच की स्थिति, क्रिकेट की तकनीकी समझ और उस विशेष मैच की जरूरतों को ध्यान में रखकर खिलाड़ियों को चुनते हैं, न कि धर्म को देखकर। यह अफसोस की बात है कि इमरान मसूद, या जो कोई भी ऐसा कर रहा है, वह इस तरह क्रिकेट में धर्म को घसीट रहा है।

उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ने सभी क्षेत्रों में काफी प्रगति की है। उद्योग तेजी से फैल रहे हैं। भारत एक बहुत बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Date & Time : 2026-11-23 19:40:03

Share:

Leave A Reviews

Related News