Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जसपाल राणा के निधन पर मनु भाकर का भावुक पोस्ट, लिखा- 'अपूरणीय क्षति'


नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के पूर्व शूटर और दिग्गज कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को 49 साल की उम्र में निधन हो गया। जसपाल के निधन पर भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने भावुक पोस्ट शेयर किया है। जसपाल की देखरेख में मनु ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के पूर्व शूटर और दिग्गज कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को 49 साल की उम्र में निधन हो गया। जसपाल के निधन पर भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने भावुक पोस्ट शेयर किया है। जसपाल की देखरेख में मनु ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

मनु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जसपाल राणा संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "अपूरणीय क्षति।" जसपाल आईएसएसएफ विश्व कप के बाद जर्मनी से लौट रहे थे, तभी अचानक फ्लाइट में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें दिल्ली में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जसपाल का करियर बतौर खिलाड़ी और कोच यादगार रहा। उन्होंने भारत की ओर से चार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया और कुल 15 मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही साल 2006 में हुए एशियाई खेलों में भी खिलाड़ी के तौर पर उनका प्रदर्शन दमदार रहा और उन्होंने तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता।

बतौर खिलाड़ी शूटिंग के खेल में देश का नाम रोशन करने के बाद जसपाल ने कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कोच रहते हुए भारत को कई होनहार शूटर्स दिए, जिन्होंने विश्व स्तर पर देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उनकी ही अगुवाई में मनु भाकर ने ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। शूटिंग के खेल में अहम योगदान देने के लिए जसपाल को साल 1994 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, 1997 में उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा गया। कोच के तौर पर उनके यादगार सफर के लिए उन्हें 2020 में द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया।

जसपाल राणा के निधन से भारतीय शूटिंग को बड़ी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो पाएगी। यह कहना गलत नहीं होगा कि जसपाल के जाने से शूटिंग के खेल में एक युग का अंत हो गया है। जसपाल राणा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को शोक जताया था। उन्होंने जसपाल के जाने को खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति बताया था। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके निधन पर भी भावुक पोस्ट लिखा था।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News