Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जातिवाद और छुआछूत की विसंगति को दूर करने का हमारा संकल्प: सीएम मोहन यादव


भोपाल, 18 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के संदेश को जीवन में उतारकर सामाजिक समरसता को मजबूत करें। जातिवाद और छुआछूत की विसंगतियां दूर कर एकजुट समाज का निर्माण हमारा संकल्प है।

भोपाल, 18 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के संदेश को जीवन में उतारकर सामाजिक समरसता को मजबूत करें। जातिवाद और छुआछूत की विसंगतियां दूर कर एकजुट समाज का निर्माण हमारा संकल्प है।

राजधानी भोपाल में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन यात्रा का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात् ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। समारोह के अंत में अतिथियों द्वारा कलश वितरण कर ध्वज दिखाकर कलश वंदन यात्रा को रवाना किया।

मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा है कि संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष को मध्य प्रदेश में सरकार भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाएगी। सागर में 100 करोड़ से बनाए जा रहे संत रविदास के स्मारक व तीर्थस्थल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोकार्पण कराने की तैयारी है।

उज्जैन में संत शिरोमणि जी के नाम से गुरुद्वारा का निर्माण भी कराया जाएगा। इसक साथ ही मध्य प्रदेश में संत के जहां-जहां चरण पड़े हैं, उन्हें भी संवारा जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा संत रविदास के समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। भाजपा की विचारधारा का मूल आधार ही संत रविदास की सामाजिक समरसता है। मध्य प्रदेश में सात माह तक चलेगा समरसता अभियान, संत का संदेश प्रदेश के हर गांव, हर समाज तक भाजपा कार्यकर्ता में पहुंचाएंगे।

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं हमें सामाजिक समरसता और समानता का मार्ग दिखाती हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि संत रविदास के विचार और वाणी जन-जन तक पहुंचाना समरसता संकल्प अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की वाणी और सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने समारोह में उपस्थित संतों और समाजजनों पर पुष्पवर्षा कर सभी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रदेश शासन के मंत्री नागर सिंह चौहान ने दिया। समारोह का संचालन पार्टी के प्रदेश महामंत्री व समरसता संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने किया।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएसएच

Share:

Leave A Reviews

Related News