Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जय मूंदड़ा: भारत में जन्मे दो भाई, एक स्वीडन से खेला, तो दूसरा आयरलैंड के लिए डेब्यू को तैयार


नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के टोंक जिले में जन्मे जय मूंदड़ा भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी20 टीम का हिस्सा हैं। दोनों देश 26 और 28 जून को डबलिन में टी20 सीरीज के दो मैच खेलेंगे, जिसमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय को शामिल किया गया है। जय उस परिवार से आते हैं, जहां से एक बेटा पहले ही स्वीडन के लिए खेल रहा है।

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के टोंक जिले में जन्मे जय मूंदड़ा भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी20 टीम का हिस्सा हैं। दोनों देश 26 और 28 जून को डबलिन में टी20 सीरीज के दो मैच खेलेंगे, जिसमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय को शामिल किया गया है। जय उस परिवार से आते हैं, जहां से एक बेटा पहले ही स्वीडन के लिए खेल रहा है।

जय मूंदड़ा का जन्म 10 जनवरी 1997 को हुआ था। बचपन से ही जय को पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलने का भी शौक था। वह राजस्थान की अंडर-14 टीम का भी हिस्सा रहे और कई राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेला।

इसके बाद पढ़ाई के लिए जय बेंगलुरु चले गए। एक समय ऐसा भी आया, जब पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए जय ने क्रिकेट से दूरी बना ली थी। कॉलेज के दिनों वह सिर्फ शौकिया क्रिकेट खेल रहे थे।

जय पहले टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन बाद में लेदर बॉल से खेलना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी गेंदबाजी रफ्तार को भी बढ़ाया। जय एमटेक की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड चले गए, जहां खुद को क्रिकेट खेलने से रोक नहीं सके। यहां डबलिन के प्रसिद्ध लेनस्टर क्रिकेट क्लब में खेलना शुरू कर दिया। वह साल 2023 में आयरिश सीनियर कप विजेता टीम का हिस्सा भी रहे।

करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले जय ने लगातार शानदार प्रदर्शन जारी रखा और आखिरकार उन्हें आयरलैंड की टी20 टीम में मौका मिल गया। यह जय के लिए सपने के सच होने जैसा था।

जय मूंदड़ा लिस्ट-ए क्रिकेट में 6 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 21.45 की औसत के साथ 11 विकेट हासिल किए। वहीं, 5 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 10 विकेट निकाले हैं। जय ने 1 फर्स्ट क्लास मुकाबला भी खेला है।

रोचक बात यह है कि जय के ताऊ के बेटे अजय मूदड़ा वर्तमान में स्वीडन की राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज अजय स्वीडन के लिए 31 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 30.50 की औसत के साथ 793 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं, उन्होंने 38 कैच लेने के साथ दो खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News