Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जयपुर : बुजुर्ग दंपति की हत्या का मास्टरमाइंड निकला पड़ोसी, बेड के बॉक्स में छिपाया था शव


जयपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान पुलिस ने सायरा पुलिस स्टेशन इलाके के पुनावाली गांव में एक बुजुर्ग दंपति की मौत से जुड़े हत्या के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह अपराध दंपति को लूटने के इरादे से किया गया था।

जयपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान पुलिस ने सायरा पुलिस स्टेशन इलाके के पुनावाली गांव में एक बुजुर्ग दंपति की मौत से जुड़े हत्या के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह अपराध दंपति को लूटने के इरादे से किया गया था।

इस मामले का मास्टरमाइंड उनका पड़ोसी कुशल उर्फ ​​खुशी पालीवाल था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक छठे संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है।

जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन के मुताबिक, मृतक लहरीलाल पालीवाल और उनकी पत्नी राधाबाई पुनावाली में रहते थे।

11 अगस्त की रात, गुजरात में रहने वाले उनके बेटे मनोहर लाल ने राधाबाई से फोन पर बात की थी। अगले दिन जब दंपति घर पर नहीं मिले, तो रिश्तेदारों और अन्य लोगों ने तलाश शुरू की। 14 अगस्त को उनके शव घर में रखे एक बक्‍से के भीतर मिले।

पुलिस जांच से पता चला कि कुशल करीब डेढ़ साल से इस अपराध की योजना बना रहा था। पुलिस ने बताया कि उसने लोगों और बैंकों से कर्ज लिया था और उसे चुकाने में मुश्किल हो रही थी। आर्थिक तंगी से जूझते हुए, उसने दंपति को निशाना बनाने का फैसला किया। उसे पता था कि वे अक्सर अकेले रहते थे और घर पर गहने और नकदी रखते थे। 9 अगस्त को कुशल अपने साथियों चंदन यादव, विकास खरवाड़ और दिलीप चौधरी के साथ पुनावाली पहुंचा।

बताया जाता है कि सबने दंपति के घर और आसपास के इलाके की रेकी की। इसके बाद, वे गोगुंडा से पनारियो मादरी की ओर गए। लौटते समय, वे गोगुंडा टोल प्लाजा के पास एक होटल में रुके, जहां पुलिस के मुताबिक उन्होंने अपनी योजना को अंतिम रूप दिया।

बाद में कुशल ने अपने चचेरे भाइयों, किशन पालीवाल और जीवन पालीवाल को भी साजिश में शामिल किया। 10 अगस्त को कुशल और चंदन फिर से लहरीलाल के घर गए।

पड़ोसी होने के नाते कुशल को घर के अंदर आने दिया गया और राधाबाई ने दोनों लोगों को खाना खिलाया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान कुशल ने घर के अंदर मिली एक हथौड़ी को अपने कपड़ों के नीचे छिपा लिया। हालांकि, घर के आस-पास हलचल देखकर दोनों आदमी चले गए।

11 अगस्त की सुबह, कुशल और चंदन उस बुजुर्ग दंपति के घर वापस आए, लेकिन दरवाजा बंद देखकर चले गए। उसी रात बाद में, किशन और जीवन कुंडली दिखाने के बहाने घर पहुंचे। उस समय लहरीलाल ऊपर की मंजिल पर थे।

पुलिस के अनुसार, उन दोनों ने राधाबाई का ध्यान भटकाया, जिससे कुशल को घर में घुसने और बाथरूम में छिपने का मौका मिल गया। बाद में कुशल ने किशन और जीवन को मैसेज करके चले जाने को कहा। देर रात, कुशल ने दरवाजा खोला और चंदन, दिलीप और विकास को अंदर आने दिया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी ऊपर गए और लहरीलाल के सिर पर हथौड़े से वार करके उनकी हत्या कर दी। राधाबाई की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

इसके बाद आरोपियों ने दोनों शवों को प्लास्टिक की थैलियों में रखा और बिस्तर के स्टोरेज कंपार्टमेंट में छिपा दिया, साथ ही उन्हें बिस्तर के सामान से ढक दिया।

राधाबाई की चाबियों का इस्तेमाल करके, उन्होंने अलमारी खोली और गहने-नकदी चुराई। आरोपियों ने दंपति के मोबाइल फोन भी ले लिए और बाद में उन्हें हाईवे पर फेंक दिया।

जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि संदिग्धों ने ऐसा सीन बनाने की कोशिश की, जिससे लगे कि वह जोड़ा अपनी मर्जी से घर से गया था। जांच के दौरान, पुलिस ने मृतक बुजुर्ग दंपति के मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा का विश्लेषण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

तकनीकी विश्लेषण और जांच से जुड़ी अन्य जानकारियों ने आखिरकार जांचकर्ताओं का ध्यान एक संदिग्ध कार की ओर खींचा। पुलिस ने बताया कि यह गाड़ी 9-11 अगस्त की रातों में और फिर 12 अगस्त को सुबह करीब 5 बजे इलाके में देखी गई थी। खेरवाड़ा टोल प्लाजा पर भी इसकी मौजूदगी दर्ज की गई थी।

गाड़ी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया और कुशल पालीवाल और उसके साथियों की इसमें भूमिका का पता लगाया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई: कुशल उर्फ खुशी पालीवाल (26) निवासी पुनावली, जो अभी सूरत में रह रहा है; चंदन यादव (27) निवासी समस्तीपुर, बिहार, जो अभी सूरत में रह रहा है; दिलीप चौधरी (30) निवासी सूरत; किशन पालीवाल (21) निवासी पुनावली और जीवन पालीवाल (21) निवासी पुनावली।

--आईएएनएस

एएसएच/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News