Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जेआरडी टाटा के किरदार में नजर आएंगे नसीरुद्दीन शाह, बोले- 'वह लोगों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देते थे'


मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में कई बार ऐसी कहानियां देखने को मिलती हैं, जो मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को प्रेरणा भी देती हैं। इन दिनों एक नई वेब सीरीज 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी' चर्चा में है, जो भारत के सबसे मशहूर और भरोसेमंद ब्रांड्स में से एक 'टाइटन' की प्रेरणादायक कहानी दिखाने जा रही है। इस सीरीज में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह देश के प्रसिद्ध उद्योगपति जेआरडी टाटा का किरदार निभाते नजर आएंगे।

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में कई बार ऐसी कहानियां देखने को मिलती हैं, जो मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को प्रेरणा भी देती हैं। इन दिनों एक नई वेब सीरीज 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी' चर्चा में है, जो भारत के सबसे मशहूर और भरोसेमंद ब्रांड्स में से एक 'टाइटन' की प्रेरणादायक कहानी दिखाने जा रही है। इस सीरीज में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह देश के प्रसिद्ध उद्योगपति जेआरडी टाटा का किरदार निभाते नजर आएंगे।

हाल ही में सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया। इस दौरान नसीरुद्दीन शाह ने शो और अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जेआरडी टाटा की सबसे खास बात उनका शांत आत्मविश्वास था, जिससे वह लोगों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे।

मंगलवार को रिलीज हुए ट्रेलर की शुरुआत एक भारतीय घड़ी ब्रांड बनाने के विचार से होती है और धीरे-धीरे एक बड़े और सफल ब्रांड बनने तक पहुंचती है। यह सीरीज लेखक विनय कामथ की चर्चित किताब 'टाइटन - इंडियाज मोस्ट सक्सेसफुल कंज्यूमर ब्रांड' पर आधारित है। सीरीज दिखाती है कि किस तरह एक सपना और उस पर किया गया भरोसा इतिहास बदल सकता है।

इस सीरीज में जहां नसीरुद्दीन शाह जेआरडी टाटा की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं जिम सर्भ मशहूर बिजनेसमैन जेरक्सेस देसाई के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा वैभव तत्ववादी, नमिता दुबे, लक्षवीर सरन और कावेरी सेठ भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

नसीरुद्दीन शाह ने सीरीज के बारे में बात करते हुए कहा, ''मुझे जेआरडी टाटा का व्यक्तित्व बेहद खास लगा। वह ऐसे इंसान थे जो लोगों की प्रतिभा पहचानते थे और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देते थे। आज के समय में ऐसा विश्वास और धैर्य बहुत कम देखने को मिलता है। जेआरडी टाटा लोगों को यह एहसास दिलाते थे कि वे अपनी सोच से कहीं ज्यादा बड़ा कर सकते हैं।''

नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा, '''मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी' सिर्फ एक कंपनी या ब्रांड की कहानी नहीं है। यह इंसानी भरोसे, मेहनत और साहस की कहानी है। कई बार लोग किसी नए विचार पर भरोसा करने से डरते हैं, क्योंकि उस समय सफलता दिखाई नहीं देती, लेकिन यह कहानी दिखाती है कि अगर किसी विचार पर विश्वास किया जाए और मेहनत जारी रखी जाए तो वह बड़ी सफलता में बदल सकता है। जेआरडी टाटा का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद संतोष देने वाला अनुभव रहा।''

वहीं, अभिनेता जिम सर्भ ने भी अपने किरदार और सीरीज को लेकर अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा, ''जेरक्सेस देसाई ऐसे इंसान थे, जो परंपराओं से हटकर सोचने की हिम्मत रखते थे। वह उन चीजों की कल्पना करते थे, जिनके बारे में उस समय शायद कोई सोच भी नहीं सकता था। मुझे इस शो की सबसे खास बात यह लगी कि यह सिर्फ बिजनेस और सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह इंसानी भावनाओं और संघर्षों को भी बहुत खूबसूरती से दिखाती है।''

जिम सर्भ ने कहा, ''यह कहानी धैर्य, मेहनत और अपने सपनों पर भरोसा रखने की ताकत को दिखाती है। इस तरह की प्रेरणादायक और कई परतों वाली कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा। मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इस कहानी से खुद को जोड़ पाएंगे।''

सीरीज को करण व्यास ने लिखा है और इसका निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने किया है। इसे ऑलमाइटी मोशन पिक्टर्स ने प्रोड्यूस किया है। यह 3 जून 2026 से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।

--आईएएनएस

पीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News