Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'जेलर 2' पर सौंदर्या रजनीकांत बोलीं, तमिल सिनेमा में इतिहास रचने जा रही है यह फिल्म


चेन्नई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने कहा है कि उनके पिता की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जेलर 2' को प्रशंसकों से जो शानदार प्रतिक्रिया मिली है, उसे देखकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म तमिल सिनेमा में इतिहास रचने जा रही है।

चेन्नई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने कहा है कि उनके पिता की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जेलर 2' को प्रशंसकों से जो शानदार प्रतिक्रिया मिली है, उसे देखकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म तमिल सिनेमा में इतिहास रचने जा रही है।

सौंदर्या रजनीकांत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, "थलाइवर सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि उनसे प्यार करने वाले हर इंसान के लिए एक भावना हैं। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इसे बस महसूस किया जा सकता है।"

'जेलर 2' को एक शानदार ब्लॉकबस्टर बताते हुए सौंदर्या ने कहा, "मेरे टाइगर मुथुवेल पांडियन, मेरे अप्पा (पिताजी) स्क्रीन पर छा गए हैं। 51 वर्षों से हमारा मनोरंजन कर रहे हैं। 51 वर्षों का 'रजनीज्म'!"

फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरे प्यारे नेल्सन दिलीप कुमार जी, क्या कमाल की फिल्म बनाई है और मेरे प्यारे भाई अनिरुद्ध रविचंदर, आपने जिस तरह से फिल्म के सीन्स को निखारा है, उसने इसे एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है। इस वर्ष अपना जन्मदिन मनाने का क्या ही शानदार तरीका है। पूरी बेहतरीन कास्ट और क्रू को बहुत सारा प्यार। मैं इस फिल्म के बारे में और भी बहुत कुछ कह सकती हूं, लेकिन मैं इतनी भावुक हूं कि अब और कुछ नहीं कह पाऊंगी।"

पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा, " 'जेलर 2' को बार-बार देखें। यह फिल्म तमिल सिनेमा में इतिहास रचने जा रही है। बहुत गर्व है।"

सेंसर बोर्ड ने सुपरस्टार रजनीकांत की मुख्य भूमिका वाली, निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'जेलर 2' को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की मंजूरी दे दी थी।

यह फिल्म इस वर्ष 15 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जब से इस प्रोजेक्ट की घोषणा हुई थी, तभी से फैंस और आम दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उम्मीदें थीं।

इस वर्ष अप्रैल में फिल्म निर्माताओं ने बताया था कि शूटिंग पूरी हो गई है। उन्होंने शूटिंग पूरी होने का जश्न मनाने के लिए केक काटने की तस्वीरें भी साझा की थीं।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Date & Time : 2026-10-15 21:10:11

Share:

Leave A Reviews

Related News