Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जेन-जी प्रोटेस्ट पर तनुश्री दत्ता बोलीं-देश की लीडरशिप को काम करने दीजिए, राष्ट्रीय सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी


मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए जेन-जी प्रोटेस्ट पर अपने विचार व्यक्त किए। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर नेशनल सिक्योरिटी और बॉर्डर के मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देने की अपील की। साथ ही जेन जी से अपना गुस्सा जिम्मेदारी से जाहिर करने की अपील की।

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए जेन-जी प्रोटेस्ट पर अपने विचार व्यक्त किए। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर नेशनल सिक्योरिटी और बॉर्डर के मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देने की अपील की। साथ ही जेन जी से अपना गुस्सा जिम्मेदारी से जाहिर करने की अपील की।

वीडियो में तनुश्री दत्ता कहती हैं, "फिलहाल, देश के किसी भी बड़े अधिकारी का इस्तीफा देश के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हम चारों ओर से घिरे हुए हैं। हर तरफ बॉर्डर पर तनाव है, खासकर बांग्लादेश बॉर्डर और चीन पर। हालांकि, बांग्लादेश बॉर्डर पूरी तरह से सील नहीं हुआ है, क्योंकि वहां जो कुछ भी हो रहा था, वो रुकने लगा है। इसलिए थोड़ा विरोध तो होगा ही। पीएम मोदी और अमित शाह ने मिलकर बांग्लादेश बॉर्डर सील किया था, उसके बाद ये सारे मुद्दे सामने आए। मैं ये नहीं कह रही कि छात्र आंदोलन की कोई वजह नहीं थी, लेकिन वो हल हो चुका है। मुख्य मुद्दा सुलझ गया है। समाधान निकल चुका है।"

तनुश्री ने कहा, "इस समय एक नए व्यक्ति पर भरोसा करना मुश्किल है। कौन जाने बॉर्डर का मुद्दा कहां से शुरू हो जाए। लोगों को समझना चाहिए कि अभी बदलाव का समय नहीं है, जहां जिसकी ड्यूटी लगी है उसे वहीं अपना काम करने दीजिए क्योंकि कमान संभालना दो दिन का काम नहीं होता। अभी इसे बदलने का मतलब है अपने देश को बॉर्डर के मामले में कमजोर करना। देश के दुश्मन चाहते हैं कि हम बॉर्डर के मामले में कमजोर हों। पेपर लीक की वजह से जेन जी का गुस्सा जायज भी है, लेकिन अब उस मुद्दे को सुलझाया जा रहा है। लीडरशिप काम कर रही है तो फिर अभी मामले को क्यों बढ़ाया जाए? मामला इसलिए बढ़ रहा है, क्योंकि जो बॉर्डर क्रॉसिंग हो रही थी वो अब बंद हो गई है तो जिन्होंने इसे बंद किया है, क्या उनके खिलाफ कार्रवाई होगी?"

अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "जेन जी के कंधे पर बंदूक है, निशाना है इंडिया।"

उन्होंने आगे लिखा, "एजुकेशन सिस्टम के सुधार की शुरुआत हो चुकी है। अब इस मुद्दे को छोड़कर हमें अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने और बाकी जरूरी कामों पर ध्यान देना चाहिए।"

अभिनेत्री ने युवा पीढ़ी को समझाते हुए लिखा, "गुस्से और भीड़ के कहने पर किसी सही से चल रही सरकारी व्यवस्था को हिलाना ठीक नहीं है। जेन जी को अपना गुस्सा जिम्मेदारी से दिखाना चाहिए था। हम सब जेन जी से प्यार करते हैं और पूरे भारत ने उनकी अहमियत को समझा है। सब चाहते हैं कि उनके लिए सबसे अच्छा हो, क्योंकि वो ही हमारे देश का भविष्य हैं। देश की लीडरशिप टीमें हम सभी को इंडिया में सेफ और कम्फर्टेबल रखने के लिए बहुत मेहनत कर रही है।"

अभिनेत्री ने जेन जी यानी कि युवा पीढ़ी को मैसेज देते हुए लिखा, "हमारी युवा पीढ़ी बात को अच्छे से समझो, पॉलिटिक्स हमेशा ब्लैक एंड व्हाइट नहीं होती। अक्सर यह ग्रे जोन होता है इसलिए सावधान रहें कि आप किस पर भरोसा करते हैं।"

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News