Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन, हेमंत सोरेन ने जताया शोक

जमशेदपुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का निधन हो गया। उन्होंने रविवार देर रात 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अर्जुन मुंडा व शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया के जरिए मां के निधन की सूचना साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने अपनी मां के स्नेह और संबल को याद करते हुए कहा कि मां के जाने से न केवल सिर से ममता का साया उठ गया है बल्कि जीवन का सबसे मजबूत सहारा भी छिन गया है। उन्होंने कहा कि मां के साथ होने से हर कठिनाई सहज और हर पीड़ा हल्की प्रतीत होती थी। अर्जुन मुंडा ने बताया कि शायरा मुंडा की अंतिम यात्रा सोमवार दोपहर एक बजे जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास से निकाली जाएगी, जिसके बाद स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक संदेश में अर्जुन मुंडा को बड़े भाई के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि मां का जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी पूर्ति संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अर्जुन मुंडा की पूज्य माताजी के निधन का समाचार सुनकर मन बहुत दुखी है। उम्र कितनी भी हो जाए, मां सिर पर हाथ रख दे तो लगता है कि सब संभल जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दो दिन पहले अर्जुन मुंडा से फोन पर बात कर उनकी मां के स्वास्थ्य का हालचाल जाना था।

--आईएएनएस

एसएनसी/पीएम

Date & Time : 2026-11-23 09:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News