Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

झारखंड : खूंटी में दो पोतों ने दादी की हत्या के बाद शव बोरे में बंद कर फेंका, तीन दिन बाद हुआ खुलासा

खूंटी, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रनिया थाना क्षेत्र में दो पोतों ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी 68 वर्षीय दादी पुटकी देवी की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को बोरे में भरकर कोयल नदी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पुटकी देवी खटखुरा पंचायत के बंगुरकेला गांव की रहने वाली थीं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। 12 जून को भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि पुटकी देवी के दोनों पोते जतरु झोरा और सोनू झोरा गुस्से में आपा खो बैठे। उन्होंने दादी का सिर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद दोनों आरोपी घबरा गए। उन्होंने शव को एक बोरे में बंद किया और उसे कोयल नदी के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया ताकि किसी को वारदात की भनक न लगे। हालांकि करीब तीन दिन बाद ग्रामीणों की नजर बोरे पर पड़ी। दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रविवार को इसकी सूचना मिलते ही रनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर जांच शुरू की।

पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों पोतों को हिरासत में लिया। डीएसपी विजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने पारिवारिक विवाद में हत्या करने और शव छिपाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

--आईएएनएस

एसएनसी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News