Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

झारखंड: लातेहार में हमले की साजिश रच रहे तीन अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार


लातेहार, 21 जून (आईएएनएस)। झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने रविवार को एक बड़ी आपराधिक वारदात अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, लूटी गई मोटरसाइकिल और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

लातेहार, 21 जून (आईएएनएस)। झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने रविवार को एक बड़ी आपराधिक वारदात अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, लूटी गई मोटरसाइकिल और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जिले के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बारियातू थाना क्षेत्र के बनालात स्थित एक स्टोन क्रशर और माइंस में आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (महुआडांड़) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे भोला उर्फ भोला कुमार गंजू, विनोद कुमार गंजू और फलीन्द्र गंजू को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक लूटी गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

जांच में पता चला है कि बरामद मोटरसाइकिल चंदवा थाना क्षेत्र से लूटी गई थी। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी उसी लूटकांड से जुड़े बताए गए हैं। पुलिस ने रंगदारी मांगने के एक अन्य मामले में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता कई अन्य मामलों में भी सामने आई है। इनमें हजारीबाग जिले के पगार ओपी क्षेत्र में 8 जून 2026 को हुई फायरिंग की घटना भी शामिल है। लातेहार और आसपास के जिलों में दर्ज अन्य मामलों में भी उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में भोला कुमार गंजू (22) और विनोद कुमार गंजू (20) चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के सिलदाग गांव के निवासी हैं, जबकि फलीन्द्र गंजू (29) लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि फलीन्द्र गंजू के खिलाफ डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। मामले की आगे जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News