Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

झारखंड: लोहरदगा में जामा मस्जिद और मजार शरीफ में तोड़फोड़ का प्रयास, आरोपी हिरासत में

लोहरदगा, 9 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के लोहरदगा शहर स्थित जामा मस्जिद और हजरत बाबा दुखन शाह के मजार शरीफ में मंगलवार देर रात तोड़फोड़ और धार्मिक ग्रंथों के अनादर के प्रयास का एक संवेदनशील मामला सामने आया है। बुधवार दिन में जब इसकी खबर शहर में फैली तो तनाव और नाराजगी का माहौल बन गया। लोगों ने इस मामले में आरोपी युवक को पकड़कर स्थानीय पुलिस के हवाले किया है।

घटना के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने बुधवार सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच जामा मस्जिद के सामने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों और समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया है, उससे यह किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है।

उन्होंने आशंका जताई कि माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से युवक को किसी गिरोह या साजिशकर्ताओं द्वारा भेजा गया हो सकता है। लोगों ने मांग की है कि मामले की गहनता से निष्पक्ष जांच की जाए और इसके पीछे शामिल मुख्य साजिशकर्ताओं को चिन्हित कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। मामले को लेकर अंजुमन इस्लामिया की ओर से सदर थाना पुलिस को एक लिखित आवेदन सौंपा गया है, जिसमें पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।

इधर, पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ और आरोपी के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मानसिक स्थिति के पहलू के साथ-साथ सभी संभावित कोणों से मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-09 18:15:02

Share:

Leave A Reviews

Related News