Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना, चुप्‍पी पर पूछा सवाल


पटना, 10 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झारखंड में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और विपक्षी दलों की चुप्पी पर सवाल उठाए।

पटना, 10 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झारखंड में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और विपक्षी दलों की चुप्पी पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि झारखंड में नौकरी में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर राहुल गांधी एवं विपक्षी नेताओं के इशारे पर सरकार द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने विपक्षी दलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे मामले पर उनकी चुप्पी उनके तथाकथित 'छात्र हितैषी' होने के दावे की भी पोल खोल रही है।

सम्राट चौधरी ने सवाल किया, "क्या छात्रों के समर्थन का फैसला भी अब राजनीतिक सुविधा और स्वार्थ के हिसाब से तय किया जाएगा?" मुख्यमंत्री ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी पोस्ट की है, जिसमे पुलिस लाठी भांजती दिख रही है।

दरअसल, झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नौकरी में धांधली के खिलाफ छात्रों और युवाओं का आंदोलन सोमवार को विधानसभा तक पहुंच गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी छात्रों के एक समूह ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई छात्रों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

घटना के दौरान एक पुलिसकर्मी के घायल होने के बाद उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। वहीं, एक छात्र के सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। उसके सिर से खून बहने लगा, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

छात्रों का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारी इन मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

--आईएएनएस

एमएनपी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News